Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

बाल नहीं बढ़ रहे? शहनाज हुसैन के ये घरेलू नुस्खे बालों को बढ़ाएंगे और बनाएंगे बाउंसी, जानें हेल्दी नुस्खे

Shahnaz husain hair care tips in hindi : ब्यूटी आइकन, शहनाज हुसैन आपको कुछ ऐसे हेयर केयर सीक्रेट्स बता रही हैं, जो आपके बालों को घना बनाने के साथ-साथ मजबूत भी बनाएंगे।

बाल नहीं बढ़ रहे? शहनाज हुसैन के ये घरेलू नुस्खे बालों को बढ़ाएंगे और बनाएंगे बाउंसी, जानें हेल्दी नुस्खे
बाल नहीं बढ़ रहे? शहनाज हुसैन के ये घरेलू नुस्खे बालों को बढ़ाएंगे और बनाएंगे बाउंसी, जानें हेल्दी नुस्खे

Written by Editorial Team |Updated : May 7, 2021 2:36 PM IST

Shahnaz husain hair care tips in hindi  : कौन लड़का या लड़की, पुरुष हो या महिला नहीं चाहता कि उसके बाल हेल्दी और मजबूत हो ताकि वे कोई भी हेयर स्टाइल आसानी से कैरी कर सके। लेकिन क्या आपको पता है कि बालों को हेल्दी और अन्य समस्याओं से मुक्त रखने के लिए नियमित देखभाल की आवश्यकता होती है। हमारे बाल पर्यावरण में फैली गंदगी और प्रदूषकों से बहुत जल्दी संपर्क में आ जाते हैं और ये गंदगी हमारी स्कैल्प पर जमा हो जाती है, जिसके कारण ही बालों की समस्याएं पैदा होती हैं। हालांकि कुछ तरीके ऐसे हैं, जिससे आप अपने बालों को मजबूत बना सकते हैं और इसके लिए आपको सिर्फ अपने घर की रसोई की शेल्फ में झांकने की जरूरत है। ब्यूटी आइकन, शहनाज हुसैन आपको कुछ ऐसे हेयर केयर सीक्रेट्स बता रही हैं, जो आपके बालों को घना बनाने के साथ-साथ मजबूत भी बनाएंगे।

शहनाज हुसैन हेयरकेयर टिप्स

बड़े काम का लहसुन

लहसुन हर घर में पाया जाता है, जो कि बालों के लिए फायदेमंद माना जाता है और वास्तव में ये बालों को झड़ने से रोक सकता है। इतना ही नहीं ये बालों की ग्रोथ को भी बढ़ाता है। एक शोध में भी इस बात की ओर इशारा किया गया था कि लहसुन बालों को बढ़ाने में मदद करता है। इसमें मौजूद सेलेनियम और सल्फर बालों को बढ़ाने का काम करते हैं और बालों को मजबूत भी बनाते हैं। सेलेनियम ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है, जो बालों के रोम में पोषक तत्वों को ले जाने में मदद करता है। यह बालों को पोषण देता है और बालों को बढ़ाने का काम करता है। लहसुन में विटामिन सी भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो बालों को हेल्दी बनाता है। इतना ही नहीं लहसुन में एंटी-माइक्रोबियल गुण भी होते हैं और यह स्कैल्प को बैक्टीरिया और फंगल संक्रमण से लड़ने में मदद करते हैं।

घर पर बना सकते हैं लहसुन का तेल

जी हां, आप खुद घर पर भी लहसुन का तेल बना सकते हैं, जो बालों को बढ़ाने में मदद करेगा। लहसुन की कलियों को छोटे टुकड़ों में काटकर शुद्ध नारियल तेल या फिर जैतून के तेल में मिला लें। अब इसे एक जार में रखकर सात से दस दिनों के लिए ठंडी या फिर किसी ऐसी जगह पर रख दें, जहां हवा न आती हो। आप चाहें तो नारियल का तेल गर्म कर उसमें कटा हुआ लहसुन मिला सकते हैं। शैम्पू से आधे घंटे पहले स्कैल्प पर इस तेल की मालिश कर लें।

Also Read

More News

हॉट ऑयल थेरेपी बालों की ग्रोथ में करेगा मदद

बालों को बढ़ाने के लिए आप हॉट ऑयल थेरेपी भी ले सकते हैं। गर्म तेल से हल्की-हल्की मालिश बालों के रोम में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाती है। ध्यान रखें कि ज्यादा तेजी से मालिश न करें क्योंकि इससे बाल टूट सकते हैं। अपनी उंगली से बालों के अंदक तेल लगाने की कोशिश करें। आप शुद्ध नारियल तेल को गर्म कर उसे बालों पर लगा सकते हैं। उसके बाद गर्म पानी में एक तौलिया डुबोएं, पानी को निचोड़ें और गर्म तौलिया को सिर के चारों ओर पगड़ी की तरह लपेट लें। इसे 5 मिनट तक लगा रहने दें। गर्म तौलिया को 3 से 4 बार लपेटे। यह बालों और स्कैल्प को तेल को बेहतर तरीके से अवशोषित करने में मदद करता है।

रूसी और खुजली से छुटकारा पाने के लिए करें नीम का उपयोग

स्कैल्प पर रूसी और खुजली से छुटकारा पाने के लिए, नीम के पत्तों को पानी में उबालें और रात भर ठंडा होने के लिए छोड़ दें। अगले दिन, नीम के पत्तों का पेस्ट बनाएं और बालों पर पैक की तरह लगाएं। 20 मिनट बाद बालों को साफ पानी से धो लें।

बालों को बढ़ाने के लिए नारियल तेल

ऐसा कहा जाता है कि कोकोनट मिल्क बालों को बढ़ाने में मदद करता है। आप रात में बालों पर नारियल का दूध लगा लें और रात भर लगा छोड़ दें। अगली सुबह बालों को धो लें। कोकोनट मिल्क न सिर्फ बालों को बढ़ाने में मदद करेगा बल्कि रूखे बालों को मुलायम करेगा।

बालों को एक्स्ट्रा बाउंसी बनाने के लिए यूज करें अंडे

एक अंडे में 2 बड़े चम्मच तिल के बीज मिलाकर बालों पर लगाएं और फिर 10 मिनट के लिए बालों पर गर्म तौलिया लपेट लें। अंडे में बायोटिन होता है, जो बालों की ग्रोथ में करता है। अंडा प्रोटीन का भी हेल्दी सोर्स है, जो नए बाल उगाने में मदद करता है।

प्याज का रस लाएगा बालों पर चमक

स्कैल्प पर प्याज का रस लगाने से बालों की ग्रोथ तेज होती है क्योंकि प्याज में मौजूद सल्फर बालों को बढ़ाने का काम करता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

करी पत्ते से मिलेगी बालों को मजबूती

दक्षिण भारत में, बालों को बढ़ाने के लिए करी पत्ता लगाया जाता है। करी पत्ते से बने पेस्ट को दही में मिला कर बालों के लिए पैक के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। या फिर आप इसे एलोवेरा जेल के साथ मिलाकर भी बालों पर लगा सकते हैं। यह बालों को बढ़ाने में मदद करता है बनावट में सुधार करता है। सप्ताह में दो बार नारियल के तेल में ताजा करी पत्ता मिलाकर उबाल लें। इसे तब तक उबालें जब तक कि ये बिल्कुल काला न हो जाए। मिश्रण को ठंडा कर लें और फिर स्कैल्प पर इस काले तेल को लगाएं। इसे एक घंटे तक लगा रहने दें और फिर बालों को धो लें। हमेशा ध्यान रखें कि हेल्दी स्कैल्प ही बालों को उगाने में मदद करती है।

About the Author

... Read More