
... Read More
Written By: Mousumi Dutta | Published : October 6, 2017 5:46 PM IST
आजकल के प्रदूषण भरे वातावरण में पिग्मेंटेशन, झाईंया, दाग होना आम बात है। पिंपल्स के कारण दाग, रैशेज़ के कारण दाग, झाईंया, पिग्मेंटेशन होता है जिसके कारण चेहरा अपनी प्राकृतिक रौनक खो देता है। असल में डेड स्किन सेल्स त्वचा के पोरों को बंद कर देते हैं जिसके कारण पिंपल्स, रैशेज़, एक्ने आदि निकलने लगते हैं जो बाद में दाग-धब्बों के रूप में चेहरे पर अपना निशान छोड़ देते हैं। लेकिन इसके लिए क्रीम, साबुन आदि का इस्तेमाल करके क्यों त्वचा को नुकसान पहुँचाते हैं। मशहूर ब्यूटी एक्सपर्ट शहनाज़ हुसैन ने ओट्स उबटन के बारे में बताया है जिसके मदद से आप किसी भी त्योहार के समय फूल की तरह खिली-खिली नजर आयेंगी।
शायद आपको सुनकर अजीब लग रहा होगा कि ओट्स खाने के लिए होता है इसका उबटन के रूप में कैसे करें इस्तेमाल। तो चलिये आपको इसके इस्तेमाल करने और बनाने का तरीका बताते हैं।
नॉर्मल स्किन के लिए ओट्स उबटन- एक छोटा चम्मच ड्राई पीसा हुआ संतरे और नींबू का छिलका, एक छोटा चम्मच ओट्स, एक छोटा चम्मच पीसा हुआ आलमंड लें और उसमें एक छोटा चम्मच शहद और दही डालें। इसको चेहरे पर गोल-गोल घुमाते हुए लगायें और फिर सूख जाने के बाद पानी से धो लें। आप चाहें तो इसमें अंडा भी मिला सकते हैं। संतरा और नींबू का छिलका आप धूप में सुखाकर ढक्कन वाले जार में बंद करके रख सकते हैं।
ऑयली स्किन के लिए ओट्स उबटन- ये उबटन जिनको बहुत ब्लैकहेड्स होते हैं उनके लिए भी बहुत अच्छा है। ओट्स में अंडे की सफेदी मिलायें और अच्छी तरह से फेंट लें। फेस पर अच्छी तरह से लगाने के बाद धीरे-धीरे रगड़े इससे डेड स्किन सेल्स भी निकल जायेंगे। उसके बाद पानी से धो लें। रूई के गोले को गुलाब जल में भिगोकर चेहरे पर लगायें। इससे चेहरे पर अलग ही रौनक आ जाती है। इसमें आप दही भी मिला सकते हैं जिनको अंडा नहीं मिलाना है।
ड्राई स्किन के लिए ओट्स उबटन- ओट्स में शहद, दूध और आलमंड ऑयल की कुछ बूंदें डालकर उसका उबटन बना लें। इसको चेहरे पर लगाकर 15 मिनट तक रखें। रूई को दूध में भिगोकर उससे चेहरे को साफ करें। इससे स्किन में अलग ही रौनक आ जाता है।
स्रोत: अन्र्तराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त सौन्दर्य विशेषज्ञ है तथा हर्बल क्वीन शहनाज़ हुसैन
चित्र स्रोत:सौन्दर्य विशेषज्ञ है तथा हर्बल क्वीन शहनाज़ हुसैन