
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : September 15, 2019 11:04 AM IST
स्किन केयर और ब्यूटी से जुड़ी बहुत-से सवाल हमारे मन में होते हैं। साथ ही वो लोग जो काफी समय से किसी विशेष प्रकार के प्रॉडक्ट्स इस्तेमान करते रहते हैं अचानक से उन्हें भी अपने भरोसमंद नुस्खों और प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल और नहीं करने का मन होता है। ऐसे में किसी एक्सपर्ट की ही सलाह सही मदद साबित हो सकती है। हम यहां कुछ ऐसे ही सवालों और परेशानियों का जवाब लिख रहे हैं जिनके बारे में विस्तार से बताया ब्यूटी एक्सपर्ट और हर्बल क्वीन शहनाज़ हुसैन ने-
1. क्या सैलून जाकर फेशियल कराना चाहिए?
हम यह मानते हैं की सैलून फेशियल मासाज सभी प्रकार की त्वचा के लिए उपयोगी साबित होती है। जबकि सच्चाई यह है कि सैलून फेशियल मसाज में विभिन्न प्रकार की क्रीमों का उपयोग किया जाता है तथा तैलीय त्वचा की क्रीम से मालिश नहीं की जानी चाहिए क्योंकि इससे तैलीय ग्रन्थियां उतेजित होती है। अगर तैलीय त्वचा में फेशियल करना हो तो उसमें मात्र क्लीजिंगए टोनिंगए मास्कए तथा एक्सफोलीऐशन का ही उपयोग करना चाहिए।
2. रात में चेहरे पर क्रीम लगाकर सो जाना चाहिए?
त्वचा पर क्रीम को पूरी रात तक त्वचा पर लगे रहने नहीं देना चाहिए। क्योंकि त्वचा एक सीमा तक ही क्रीम सोख सकती है तथा इसके बाद वह क्रीम का उपयोग नहीं कर सकती। वास्तव में सोते समय त्वचा के छिद्र क्रीम से पूरी तरह मुक्त होने चाहिए। फिर भी यदि त्वचा अत्याधिक शुष्क है तो अतिरिक्त क्रीम को गीले काटनवूल से हटाकर हल्का द्रव्य माइस्चराईजर लगाया जा सकता है।
3. क्या चेहरे के बालों को वैक्सिंग से हटाना ठीक है?
चेहरे पर बाल हटाने के लिए वैक्सिंग के इस्तेमाल से परहेज ही करें क्योंकि गर्म वैक्स को ठण्डा होने पर जब हम उतारते हैं तो चेहरे की त्वचा में लाल रैशेस पड़ते हैं तथा त्वचा को नुकसान पहुंचता है।
4. क्या चेहरे के दाग-धब्बे प्रेगनेंसी के दौरान उभरते हैं?
यह बिल्कुल सच नहीं है कि चेहरे पर निशान तथा धब्बे गर्भावस्था के बाद ही उभरते है।। चेहरे पर दाग- धब्बों के निशान गर्भावस्था से पहले भी उभर सकते है क्योंकि यह त्वचा में लचीलेपन की कमी से पैदा होते है।