Beauty Tip: तरबूज़ और ककड़ी से मिल सकती है ब्यूटी प्रॉब्लम्स से राहत-शहनाज़ हुसैन

हमारे आसपास बहुत-सी ऐसी चीज़ें हैं जो हमारी ब्यूटी बढ़ाने के साथ हमारी स्किन प्रॉब्लम्स को भी ठीक करने में मदद करती हैं।  इन चीज़ों का इस्तेमाल करना इसलिए भी समझदारी कहलाता है क्योंकि इनका हमारी स्किन पर कोई साइड-इफेक्ट नहीं होता।  ब्यूटी एक्सपर्ट शहनाज़ हुसैन भी स्किन के लिए नैचुरल चीज़ों मसलन फल, सब्ज़ियां, जड़ी-बूटियों आदि के इस्तेमाल की सलाह देती हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : September 26, 2019 11:20 AM IST

ब्यूूटी बढ़ाने के लिए घरेलू नुस्खे हमेशा से पसंद किए जाते रहे हैं। हमारे आसपास बहुत-सी ऐसी चीज़ें हैं जो हमारी ब्यूटी बढ़ाने के साथ हमारी स्किन प्रॉब्लम्स को भी ठीक करने में मदद करती हैं।  इन चीज़ों का इस्तेमाल करना इसलिए भी समझदारी कहलाता है क्योंकि इनका हमारी स्किन पर कोई साइड-इफेक्ट नहीं होता।  ब्यूटी एक्सपर्ट शहनाज़ हुसैन भी स्किन के लिए नैचुरल चीज़ों मसलन फल, सब्ज़ियां, जड़ी-बूटियों आदि के इस्तेमाल की सलाह देती हैं। यहां कुछ ऐसी ही नैचुरल टिप्स लिख रहे हैं हम, जिनकी सलाह खुद शहनाज़ हुसैन ने दी-

मेलन फैमिली (Melon) के फलों का इस्तेमाल करें-

शहनाज़ हुसैन कहती हैं, प्रकृति ने हमें ऐसे फल दिए हैं जिनका सेवन कर हम गर्मी को दूर कर सकते हैं। खरबूजे, तरबूजे, ककड़ी गर्मियों के दौरान उपलब्ध होते हैं। इन फलों में काफी पानी भरा रहता है। इनके सेवन से शरीर में मौजूद गंदा पानी पसीने के रास्ते बाहर निकल जाता है। अगर आपको गर्मियों के मौसम में आपको काफी पसीना आता है तो आप खरबूजे, तरबूजे और ककड़ी जैसे फलों का सेवन कर सकती हैं। इससे शरीर में पानी की कमी पूरी होती है।

तरबूज का जूस एक अच्‍छा स्‍किन टोनर है और रूखेपन को कम भी करता है। यह त्‍वचा को ठंडक, रिफ्रेश और कोमल बनाता है। इसका रस चेहरे पर 20 मिनट तक लगाएं और फिर पानी से धो लें। सभी त्‍वचा के लिये फ्रूट मास्‍क केला, सेब, पपीता और संतरा जैसे फलों को मिक्‍स कर के मास्‍क बना कर चेहरे पर लगाएं। 30 मिनट के बाद चेहरे को धो लें। इससे चेहरे को ठंडक पहुंचेगी, डेड स्‍किन साफ होगी और सन टैनिंग मिटेगी।

पुदीने के पत्ते, नींबू के साथ पानी और बर्फ-

पुदीने के पत्ते में ठंडक होती है, जिससे पाचन क्रिया में सहायता मिलती है। पुदीने को गर्म पानी में उबाल कर कुछ देर के लिए छोड़ दें। ठंडा होने पर एक चम्मच नींबू का रस ग्लास में डाल दें। इसके बाद ठंडक के लिए बर्फ इसमें डाल लें। इसे और उपयोगी बनाने के लिए इसमें शहद, नमक और काली मिर्च की कुछ मात्रा जोड़ लें। नमक और काली मिर्च ना हो तो ऐसे में आप सेंधा नमक और चाट मसाला का इस्तेमाल भी कर सकती हैं।