
Also Read
ऑयली स्किन में सीबम का निर्माण अधिक होता है जिसकी वजह से त्वचा पर चिपचिपा पन भी बहुत महसूस होता है। यह चिपचिपापन चेहरे पर और भी कई परेशानियों की वजह बन जाता है। पिम्पल, पसीना और बेजान स्किन जैसी स्किन प्रॉबल्म्स ऑयली स्किन वालों को अक्सर परेशान करती हैं। ब्यूटी एक्सपर्ट और हर्बल क्विन शहनाज़ हुसैन बता रही हैं कुछ घरेलू नुस्खे जो ऑयली स्किन वालों के काम आ सकती हैं-
तैलीय त्वचा के लिए पपीते के गूदे को मास्क की तरह चेहरे पर लगाएं। इसमें शामिल है एंजाइम जो एक शक्तिशाली क्लीन्जर है। यह त्वचा को चमकदार बनाने में मदद करता है।