
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : March 19, 2020 2:06 PM IST
3 स्किन प्रॉब्लम्स जिनमें काम आता है चावल का आटा
Homemade Rice face mask: घरेलू नुस्खों से चेहरे का ग्लो वापस पाया जा सकता है। बस सही इंग्रीडिएंट्स का पता होना चाहिए। हमारे किटन में मौजूद साधारण सी चीज़ें भी त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकती हैं। ऐसी ही एक चीज़ है चावल। जिसे, डेड स्किन, पिम्पल्स और दाग-धब्बों की समस्या कम होती है। ब्यूटी एक्सपर्ट और हर्बल क्वीन शहनाज़ हुसैन बता रही हैं, घर में चावल की मदद से इन स्किन प्रॉब्लम्स का इलाज करने के तरीके।(Homemade Rice face mask)
त्वचा को तरोताज़ा और जवान बनाने के लिए चावल के पानी को कॉटन वूल में लगाकर त्वचा पर धीरे-धीरे से मालिश करें। चावल के पाउडर या चावल के आटे को फेशियल स्क्रब के तौर पर भी प्रयोग किया जा सकता है। यह ऑयली स्किन के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इससे त्वचा के पोर्स में जमा गंदगी को साफ करने और चेहरे के काले धब्बों को हटाने में मदद होती है। जिससे, चेहरे पर नैचुरल ग्लो आता है।
2 चम्मच चावलों के आटे या पाउडर में एक चम्मच दही और चुटकी भर हल्दी मिलाएं। इसे अपने चेहरे पर लगाएं। हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में चेहरे पर इससे मालिश करें। फिर, 20 मिनट के लिए इसे चेहरे पर लगा रहने दें। जब, पेस्ट सूख जाए तो इसे हाथों में थोड़ा पानी लगाकर धीरे-धीरे साफ करें। फिर ताज़े पानी से चेहरा धोकर साफ करें।
फ्री-रैडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने के लिए उबले हुए चावल का पानी (कांजी) का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह स्किन को सूर्य की हानिकारक किरणों से हुए नुकसान को कम करता है। दरअसल, चावल का पानी त्वचा में कोलाजन की मात्रा बढ़ाता है। जिससे त्वचा मुलायम, आकर्षक और ग्लोइंग बनती है। चावल के पानी में मौजूद एंटी-ऑक्सिडेंट्स चेहरे से उम्र के निशान मानी जाने वाली झुर्रियों यानि रिंकल्स को दूर रखते हैं। जिससे, आप ज़्यादा समय तक जवां दिखते हैं।