शहनाज़ हुसैन ने बताया-हफ्ते में कितनी बार करें शैम्पू कर सकते हैं?

जानें ब्यूटी एक्सपर्ट और हर्बल क्वीन शहनाज़ हुसैन का इस बारे में क्या कहना है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : September 3, 2019 11:45 AM IST

हफ्ते में कितनी बार करें शैम्पू कर सकते हैं? यह सवाल हर किसी के मन में उठता है। किसी ने आपको हफ्ते में दो बार तो कोई तीन बार इसे धोने की सलाह दी होंगी।  पर ब्यूटी एक्सपर्ट और हर्बल क्वीन शहनाज़ हुसैन का इस बारे में कहना है कि, अलग-अलग हेयर टाइप की ज़रूरतें भी अलग होती है। जहां ऑयली हेयर को हफ्ते में तीन बार और वहीं ड्राय हेयर को सप्ताह में दो बार धोने की ज़रूरत होती है। लेकिन उमस भरे मौसम में आपका चाहे जो भी हेयर टाइप हो इसे तीन बार धोएं। ऐसे मौसम में पसीने की वजह से धूल, गंदगी आपके स्कैल्प में चिपकर बालों को काफी गंदा कर देते हैं।

इसके अलावा आप जब भी बालों को शैम्पू करते  हैं तो इन कुछ खास बातों का ख्याल रखना चाहिए-

आपका हेयर टाइप ऑयली हो या ड्राय, आपके बालों की देखभाल का दावा करने वाले कई शैम्पू बाज़ार में मिल जाएंगे। लेकिन इनमें से ज़्यादातर  केमिकल्स से बने शैम्पू होेते हैं , जो  आपके बालों के नैचुरल ऑयल को नुकसान पहुंचाते हैं। इससे आपके स्कैल्प का एसिड और ऐल्कालाइन सन्तुलन  बिगड़ता है और नतीजे के तौर पर आपको दिखते हैं  टूटते और डैमेज्ड बाल।

  • शहनाज़ हुसैन कहती हैं कि ऑयली हेयर के लिए आप हिना और रूखे-सूखे बालों के लिए  आंवला वाले शैम्पू चुनें।
  • शैम्पू करने के बाद के बाद पूरे बालों को तौलिए में अच्छी तरह लपेटें। इससे एक्सेस वॉटर तौलिया सोख लेगा। बालों को सुखाने के लिए इन्हें रगड़ने की गलती ना करें।
  • जब बाल सूख जाए या बिल्कुल हल्के गीले रहेंगे तो इन्हे सुलझाने के लिए चौड़े -दांतों वाली कंघी से अच्छी तरह सुलझायें । इन्हें सुलझाने के लिए पतले दांतों वाली कंघी का इस्तेमाल कभी भी ना करें। इससे ये टूटकर झड़ने लगते है।
  • बालों को सुखाने के लिए हमेशा हेयर ड्रायर का इस्तेमाल ना करें। साथ ही अगर इसे इस्तेमाल करें तो हमेशा 10 इंच की दूरी पर रखें। बालों को नैचुरली सुखने दें।