शहनाज़ हुसैन टिप: बेसन और गुनगुने पानी से बन सकते हैं बाल हेल्दी और चमकीले

बेसन के इस्तेमाल से सिर की त्वचा में होनेवाली खुजली और  फुंसियां भी ठीक हो जाती हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : September 9, 2019 12:49 PM IST

ब्यूटी एक्सपर्ट और हर्बल क्वीन शहनाज़ हुसैन हेल्दी बालों के लिए कुछ सिम्पल लेकिन अहम बातों का ध्यान रखने की सलाह देती हैं। इसकी वजह यही है कि ये नुस्खे लम्बे समय से महिलाएं आजमाती आ रही हैं और इनके अपने फायदे हैं। कुछ ऐसी ही टिप्स हम लिख रहे हैं यहां।

  • बालों की सफाई के लिए केमिकल भरे शैम्पू की बजाय बेसन का इस्तेमाल किया जा सकता है जो एक आर्गेनिक शैम्पू की तरह लाभदायक हो सकता है। बेसन को पानी में घोलकर पेस्ट बनाएं और इससे सिर, बालों तथा शरीर के अन्य भागों की त्वचा पर लगाएं।  इससे बालों की गंदगी, शरीर की डेड स्किन साफ हो जाती है और बल घने , मुलायम, चमकदार हो जाते हैं। इसके अलावा बेसन के इस्तेमाल से सिर की त्वचा में होनेवाली खुजली और  फुंसियां भी ठीक हो जाती हैं।
  • बालों की सफाई के लिए हमेशा गुनगुने पानी का उपयोग करें। बहुत ज्यादा ठंडा या गर्म पानी बालों को नुकसान पहुंचा सकता है। गुनगुने पानी के इस्तेमाल से आप के बालों के  क्यूटिकल्स खुल जाते हैं  जिससे  शैम्पू और कंडीशनर आपके बालों में गहराई से जाकर फायदा पहुंचाते हैं।
  • बालों को हल्के से तेल से मालिश करने के लिए केवल फिंगर टिप्स का ही सहारा लीजिए। सिर की त्वचा पर हाथों को हल्के-हल्के विभिन्न दिशाओं में घुमाइए और मसाज कीजिए। इससे बालों की कोशिकाओं में रक्त का प्रभावी संचार होता है। तेल को रात भर बालों में लगा रहने दीजिए तथा अगले दिन सुबह बालों को ताज़े गुनगुने पानी से धो डालिए।
  • बालों को तौलिए से रगडने की बजाय तौलिए को सिर पर बांधे। बालों को प्राकृतिक तौर पर सुखने दें तथा जब तक बाल प्राकृतिक तौर पर न सुख जाए तब तक हेयर ड्रायर का बिल्कुल उपयोग न करें।
  • अगर आपके बाल रूखे-सूखे हों या बार-बार टूटते हों तो आयर्निंग या स्ट्रेटनिंग ना करें।
  • क्रीमी हेर कंडीशनर में पानी मिलाकर इसे एक स्प्रे बोतल में डाल दें। इस मिश्रण को बालों पर स्प्रे कर लें तथा इसके बाद बालों को इस प्रकार कंघी करें की स्प्रे पूरी तरह बालों पर फैल जाए। इस स्प्रे को गीले और सूखे, दोनों तरह के बालों पर किया जा सकता है। यह स्प्रे बिखरे और अनमैनेजबल बालों को संभालने में मदद करता है।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source