Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
-
- हिंदी
Shahad se chehre ko saaf kaise karen: साफ और निखरी त्वचा पाना हर किसी की ख्वाहिश होती है, क्योंकि यह न सिर्फ सुंदरता बढ़ाती है, बल्कि आत्मविश्वास भी देती है। प्रदूषण, तनाव, गलत खानपान और नींद की कमी से त्वचा पर दाग-धब्बे, टैनिंग और पिंपल्स हो जाते हैं। विशेषज्ञ कहते हैं कि नियमित स्किन केयर, सही खानपान और घरेलू उपायों से आप त्वचा को हेल्दी बना सकते हैं। जिसमें शहद आपकी मदद कर सकता है। शहद न सिर्फ स्वाद में मीठा होता है, बल्कि आपकी स्किन के लिए भी किसी वरदान से कम नहीं है। इसमें मौजूद एंटी बैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट गुण स्किन को हेल्दी, ग्लोइंग और साफ रखने में मदद करते हैं। अगर आप टैनिंग से परेशान हैं या बार-बार पिंपल्स होते हैं, तो एक चम्मच शहद से बना ये आसान फेशियल आपके लिए बेहद कारगर हो सकता है। आइए जानते हैं इसे बनाने के तीन असरदार तरीकों के बारे में।
- 1 चम्मच शहद
- 1/2 चम्मच नींबू का रस
विधि: इन दोनों को मिलाकर चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करें। 10-15 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें। नींबू में ब्लीचिंग गुण होते हैं और शहद स्किन को मॉइस्चर देता है। यह पैक टैनिंग हटाने और रंगत निखारने में मदद करता है।
- 1 चम्मच शहद
- 1 चुटकी दालचीनी पाउडर
विधि: दोनों को मिलाकर पिंपल-प्रोन एरिया में लगाएं और 10 मिनट बाद धो लें। दालचीनी में एंटीसेप्टिक गुण होते हैं जो बैक्टीरिया को खत्म करते हैं और पिंपल्स को दूर रखने में मदद करते हैं।
- 1 चम्मच शहद
- 1 चम्मच बेसन
- थोड़ा सा गुलाब जल
विधि: सभी चीजों को मिलाकर पेस्ट बनाएं और चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट बाद हल्के हाथों से स्क्रब करते हुए धो लें। यह पैक डेड स्किन हटाकर नैचुरल ग्लो देता है।
शहद पोषक तत्वों से भरपूर एक प्राकृतिक तत्व है, जो सेहत और त्वचा दोनों के लिए फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन, एंजाइम, एंटीऑक्सीडेंट्स और अमीनो एसिड्स पाए जाते हैं जो इम्युनिटी बढ़ाने, पाचन सुधारने और त्वचा को नमी देने में मदद करते हैं। शहद में मौजूद एंटी बैक्टीरियल गुण पिंपल्स और त्वचा की जलन को भी कम करते हैं। यह त्वचा की गहराई से सफाई कर उसे मुलायम और चमकदार बनाता है। गर्म पानी या नींबू के साथ इसका सेवन शरीर को डिटॉक्स करता है और एनर्जी बढ़ाता है।
अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।