
रश्मि उपाध्याय
रश्मि उपाध्याय साल 2014 से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी हैं और TheHealthSite.Com में बतौर एडिटर काम कर रही हैं। इन्हें ... Read More
पतली आईब्रो को इन 5 तरीकों से करें सेट, बिना पार्लर जाए दिखेंगी आईब्रो मोटी और लंबी
पतली आईब्रो (Thin Eyebrow) पूरे चेहरे के लुक को खराब कर देती है। लेकिन अगर ब्रोज़ नेचुरल ही पतली हो तो कोई विकल्प भी नहीं बचता। लेकिन आप कुछ आसान तरीको को अपना न सिर्फ अपनी ब्रोज़ को मोटा दिखा सकते हैं बल्कि इससे आपकी आईब्रो (Eyebrow) लंबी भी दिखेंगी। आज हम आपको 5 ऐसे तरीके बता रहे हैं जिन्हें आपको जरूर ट्राई करना चाहिए।
आइस क्यूब का यूज करें- अगर आपकी ब्रोज़ बहुत पतली हैं और शेप में भी नहीं हैं तो उन्हें पेंसिल से शेप देने के बाद उस एरिया पर आइस क्यूब फिराए और फिर एलो वेरा जेल या कोई सूदिंग क्रीम लगाएं। इससे न ही सूजन आएगी और न ही वहा पर लाल होगा। साथ ही कई बार लोगों को इंफेक्शन हो जाता है इससे वह खतरा भी नहीं होता है।
थ्रेडिंग से बचें- भले ही यह आपको सुनने में अटपटा लग रहा होगा लेकिन आपको ऐसा करने की जरूरत है। जब पार्लर के पास इन्हें बनाने जाएंगी तो आपकी आइब्रो के बाल इधर-उधर फैल सकते हैं और देखने में भद्दे लग सकते हैं। साथ ही कई बार पॉर्लर वाले एक्स्ट्रा बाल भी निकाल देते हैं जिससे आपकी ब्रोज़ और भी पतली हो सकती है। आप ब्रोज़ को सेट और मोटा दिखाने के लिए नेचुलर पेंसिल का या जैल का यूज़ कर सकती हैं।
तेल की मालिश- सिर के बाल की तरह ही आईब्रो के बाल भी झड़ सकते हैं। इसलिए इन्हें रोकने के लिए बादाम तेल का उपयोग किया जाता है। बालों को मजबूती देने वाला विटामिन ई बादाम के तेल में पाया जाता है। बादाम में एंटी ऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं जो स्किन और बालों के लिए बहुत अच्छा होता है। आईब्रो को घना और सुंदर बाल के लिए बादाम का तेल इस्तेमाल करना चाहिए।
आइब्रो सीरम- आपको यह बाजार में मिल सकता है। इसमें पेप्टाइड्स होते हैं, जो ब्रो फॉलिकल पर बालों को विकसित करने में मदद करते हैं। आप बायोटिन भी चुन सकते हैं जो बालों के विकास को उत्तेजित करने में सहायक हैं।
कैस्टर ऑयल- हेल्थ के लिए कैस्टर ऑयल के फायदे अनेक हैंं बालों की ग्रोथ और मजबूती के लिए भी कैस्टर ऑयल अच्छा होता है। कुछ लोगों की स्किन पर कैस्टर ऑयल खुजली का कारण भी बनता है. ऐसे में आईब्रो में लगाने से पहले स्किन टेस्ट जरूर कर लें। बालों की मजबूती के साथ ग्रोथ के लिए कैस्टर ऑयल सबसे अच्छा होता है।