... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : September 1, 2018 11:33 AM IST
हिमालयन सॉल्ट सेहत के साथ-साथ त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है।
सेंधा नमक जिसे हिमालयन सॉल्ट या रॉक सॉल्ट भी कहते हैं । ये कई कारणों से जाना जाता है, पहला तो यह है कि अगर आप इसका इस्तेमाल भोजन में करते हैं तो यह आपके खाने को बहुत टेस्टी बनाता है। यह बाकी सभी नमक के प्रकारों में सबसे हेल्दी माना जाता है क्योंकि इसमें 84 से 92 तरह के के ट्रेस मिनरल्स पाए जाते ज्यादा हैं।
यह नेचुरल और बिना रिफाइन्ड किया हुआ होता है साथ ही इसमें समुद्री नमक के मुकाबले बहुत कम सोडियम पाया जाता है। यह अपने मिनरल्स के कारण उच्च रक्तचाप और ऑस्टियोपोरोसिस से ग्रसित लोगों के लिए लाभकारी होता है। लेकिन क्या आपको पता है कि इतनी सारी खूबियों के साथ ये हमारी स्किन के लिए भी गुणकारी होता है।
इसको इस्तेमाल करने से पहले यह बात जान लें कि जो दुकानों पर आपको सेंधा नमक टुकड़ों में मिलता है, उसका पावडर भी काफी मोटा होता है। इसीलिए इस्तेमाल करने से पहले आप उसे पीसकर थोड़ा और महीन बना लें।
सेहत के लिए फायदेमंद होने के साथ-साथ हिमालयन नमक आपकी त्वचा की भी खूबसूरती बढ़ाता है। आप इसे स्किन स्क्रब के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं। यह आपकी स्किन को ग्लोइंग बनाने में मदद करने के साथ आपकी स्किन के पोर को बंद करता है। इन रोमछिद्रों या सुराखों में धूल और सीबम भर जाते हैं जो आसानी से साफ नहीं होते और पोर्स में जमा यह गंदगी पिम्पल्स का कारण बनता है।
हिमालयन नमक को एक्स्फोलिएटर की तरह ऐसे करें इस्तेमाल
हिमालयन नमक को नहाने में ऐसे करें प्रयोग
चित्रस्त्रोत: Shutterstock.