शहनाज गिल की खूबसूरती को खुला राज! बिग बॉस के बाद ऐसे पाया परफेक्ट फिगर और इन नुस्खों से मिली ग्लोइंग स्किन

Sehnaaz Gill Beauty Hacks : अगर आप भी बिग बॉस फेम शहनाज गिल को देखकर 'ओह' बोलते हैं तो इस बात को जानने में भी रूचि रखते होंगे कि शहनाज का ब्यूटी रूटीन क्या है।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Updated : January 7, 2023 7:31 AM IST

Sehnaaz Gill Beauty Hacks : बिग बॉस फेम और लोगों की चहीती शहनाज गिल किसी न किसी वजह से अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। फिर चाहें उनके लेटेस्ट गाने हो या फिर अपने फैंस से खुलकर बात करना। इस बात में कोई दो राय नहीं कि बिग बॉस ने शहनाज को एक अलग फेम देने में मदद की है। वहीं शहनाज ने भी अपने लुक्स और ब्यूटी पर बखूबी काम किया है। अगर आप भी बिग बॉस फेम शहनाज गिल को देखकर 'ओह' बोलते हैं तो इस बात को जानने में भी रूचि रखते होंगे कि शहनाज का फिटनेस और डाइट रूटीन क्या है, जिसकी वजह से आजकर शहनाज चर्चा का विषय बनी हुई हैं। आइए जानते हैं शहनाज का ब्यूटी और फिटनेस सीक्रेट।

शहनाज का ब्यूटी रूटीन

शहनाज नैचुरल ब्यूटी में विश्वास रखने वाली स्टार है और वह बखूबी अपनी स्किन का बहुत ख्याल रखती हैं। आइए जानते हैं शहनाज ऐसे कौन से टिप्स फॉलो करती हैं, जो उन्हें दूसरों से अलग बनाते हैं।

1-घर का खाना

शहनाज को घर का बना साफ-शुद्ध खाना पसंद है और उन्हें जंक फूड्ससे एलर्जी है। एलर्जी से यहां मतलब शहनाज को जंक फूड खाना बिल्कुल भी पसंद नहीं है।

2-विटामिन सी का ख्याल

शहनाज, अपने विटामिन सी इनटेक का बहुत ध्यान रखती है। दरअसल विटामिन सी चेहरे की रंगत को निखारने का काम करता है और एजिंग के लक्षणों को कम करने में मदद करता है। शहनाज विटामिन सी रिच फूड्स खाना पसंद करती है, जो उन्हें नैचुरल ग्लो प्रदान करता है।

3-सैलिसिलिक एसिड करती हैं यूज

सोशल मीडिया सेंशेशन शहनाज गिल को उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर ब्यूटी हैक्स करते हुए देखा जा सकता है। शहनाज ने हाल ही में एक पोस्ट में सैलिसिलिक एसिड के यूज के फायदों के बारे में बताया था, जो उनकी स्किन का खास ख्याल रखने में मदद करता है।

4-कोलेजन बूस्टर की तरफदार

कोलेजन हमारी स्किन को टाइट और झाइयों व झुर्रियों से दूर रखने में मदद करता है। शहनाज भी अपनी स्किन को नरिश रखने के लिए कोलेजन का इस्तेमाल करती है। बाजार में कई ऐसे प्रोडक्ट हैं, जो कोलेजन को बूस्ट करने में मदद करते हैं और आपकी स्किन को टाइट व झाइयों से मुक्त बना सकते हैं।

5-हाइड्रेट रहती हैं

शहनाज को हाइड्रेट रहना पसंद है क्योंकि डिहाइड्रेशन आपकी स्किन से रंगत को छीन लेता है। अगर आप दिन में पर्याप्त मात्रा में पानी पीते हैं तो आपकी स्किन नैचुरल रूप से ग्लोइंगल बनी रहती है। इसलिए दिन में 8 से 10 गिलास पानी जरूर पिएं, जो आपकी स्किन को हाईड्रेट रखने में मदद करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source