Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Effective hair fall treatment for winter: अक्सर लोगों को लगता है कि बारिश के मौसम में बाल सबसे अधिक गिरते हैं, जो सही भी है, लेकिन सर्दियों के मौसम में भी यदि बालों की देखभाल नहीं करेंगे, तो बहुत ज्यादा बालों के गिरने-टूटने की समस्या शुरू हो सकती है। कई लोगों को ठंड शुरू होती नहीं की बाल गिरने लगते (hair loss in winter) हैं। इस मौसम में अधिकतर लोगों को सबसे बाल झड़ने (Seasonal hair loss) की शिकायत रहती है। ऐसे में यह जानने की जरूरत है कि किन कारणों से बाल ठंड (Causes of hair fall in winter) शुरू होते ही गिरने लगते हैं। कारणों को जानकर बालों का झड़ना (How to stop hair fall problem) रोकने के लिए कुछ उपायों को भी आजमाना शुरू कर दें।
सर्दी के मौसम में बालों में अधिक रूसी होने के कारण भी बाल गिरने लगते हैं। दरअसल, सर्दी के मौसम में सिर की त्वचा ड्राई हो जाती है। ऐसे में सप्ताह में दो से तीन बार बालों में तेल जरूर लगाएं। तेल लगाकर स्कैल्प का मसाज करने से त्वचा की नमी बरकरार रहती है। रूसी की समस्या नहीं रहती। ठंड में भी बालों को साफ करें। बाल नहीं साफ करेंगे तो खुश्की होगी, जिससे रूसी की समस्या हो सकती है। रूसी से खुजली होती है और खुजली बालों के झड़ने का कारण बनता है।
सर्दियों में बाल इसलिए भी गिरते हैं, क्योंकि जब आप बालों को शैम्पू करती हैं, तो वे जल्दी सूखते नहीं। बिना सूखे ही कंघी करना या बालों को जूड़ा कर लेने से भी बाल टूटने-गिरने लगते हैं। गीले बालों को बांधने या कंघी करने से बाल अधिक (Causes of hair fall in winter in hindi) गिरते हैं। यदि हेयर ड्रायर है, तो हल्का-हल्का बालों को उससे सुखा लें और फिर खुला छोड़ दें।
ठंड में लोग बालों को जल्दी-जल्दी नहीं धोते हैं और जिस दिन धोते हैं, उस दिन एक ही बार में अधिक शैम्पू का इस्तेमाल कर लेते हैं। एक ही बार में अधिक शैम्पू लगाने से बालों की जड़ें कमजोर हो सकती हैं, जिससे बाल टूटने लगते हैं। अधिक शैम्पू लगाने से बाल ड्राई, डल होने लगते हैं। इससे भी कंघी करते समय बाल अधिक गिरते हैं।
कभी भी सोने से पहले बालों में तेल ना लगाएं। ऐसा करने से बाल मजबूत नहीं होते, बल्कि बालों की जड़ें कमजोर होती हैं। इससे बाल असमय ही टूटने लगते हैं। बालों को शैम्पू करने से दो घंटा पहले तेल लगाना बालों के लिए हेल्दी माना गया है।
स्कैल्प को रखें हेल्दी
डायट में पोषक तत्वों को करें शामिल
सिलिका युक्त सप्लीमेंट्स का करें सेवन
बालों में अधिक हेयरड्रायर का ना करें यूज
बड़े दांतों और अच्छी क्वालिटी का कंघी करें इस्तेमाल