Healthy Scalp: स्कैल्प रहेगा हेल्दी तो बाल होंगे जड़ से मजबूत, यूं करें दूर स्कैल्प पर जमी गंदगी

स्कैल्प का स्वस्थ होना बहुत जरूरी है, क्योंकि इससे बालों को मजबूती मिलती है। बाल कम टूटते-झड़ते हैं। स्कैल्प पर धीरे-धीरे गंदगी जमा होने को स्कैल्प बिल्ड-अप कहते हैं। इससे बचने के लिए आप अपनाएं ये तीन उपाय....

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : June 9, 2021 7:05 AM IST

How to Keep Scalp Healthy: जब भी स्कैल्प (Scalp Healthy) पर खुजली होती है, तो लगता है कि यह डैंड्रफ या ड्राई स्किन की समस्या होगी। हालांकि, हर बार डैंड्रफ के कारण ही ऐसा हो, यह जरूरी नहीं है। ऐसा स्कैल्प बिल्ड-अप के कारण भी हो सकता है। स्कैल्प बिल्ड-अप कई कारणों से हो सकता है। स्कैल्प बिल्ड-अप के दौरान सिर की त्वचा पर गंदगी, मिनरल्स की परत जम जाती है, जो बालों को जड़ों से नुकसान पहुंचाते हैं। कई बार बालों और स्कैल्प की देखभाल (Healthy Scalp Tips) सही तरीके से ना करने से भी यह समस्या हो सकती है। कई बार कुछ केमिकल युक्त हेयर प्रोडक्ट्स, धूल-गंदगी, स्कैल्प पर मौजूद एक्स्ट्रा ऑयल आदि से भी स्कैल्प बिल्ड-अप की समस्या शुरू हो सकती है। हम आपको तीन घरेलू नुस्खे बता रहे हैं, जो सिर की त्वचा पर जमी गंदगी को साफ (How to Keep Scalp Healthy) करने में फायदेमंद साबित हो सकते हैं।

नींबू के रस में छिपा है स्कैल्प का इलाज

नींबू का इस्तेमाल सिर से रूसी हटाने के लिए वर्षों से किया जा रहा है। नींबू में पीएच लेवल भी अधिक होता है। इससे स्कैल्प का पीएच (PH) भी बना रहता है। नींबू में मौजूद एसिडिटी स्कैल्प पर बनने वाले बिल्ड-अप को कम करता है। एक मग पानी में एक नींबू का रस डालें। इस पानी से बालों को शैम्पू करने के बाद साफ करें। आप शैम्पू करने से पहले भी नींबू का रस स्कैल्प पर लगा सकते हैं। इससे गंदगी हटने के साथ ही डैंड्रफ की समस्या भी दूर होगी।

सेब का सिरका से पाएं हेल्दी स्कैल्प

कुछ केमिकल युक्त हेयर प्रोडक्ट्स जैसे हार्ड शैम्पू, हेयर कलर आदि से बालों का पीएच लेवल असंतुलित हो जाता है। इससे भी स्कैल्प को नुकसान पहुंचता है। स्कैल्प बिल्ड-अब की समस्या को दूर करने के लिए सेब का सिरका (Apple cider vinegar) भी इस्तेमाल कर सकते हैं।एप्पल साइडर वेनेगर से स्कैल्प बिल्ड-अप की समस्या दूर होती है, साथ ही सिर की त्वचा और बालों का पीएच लेवल भी बना रहता है। एक मग में एक बड़ा चम्मच सेब का सिरका और पानी डालें। शैम्पू करने के बाद इस पानी से बालों को लास्ट में साफ करें। ऐसा सप्ताह में दो से तीन बार करें। आप बिना शैम्पू किए ही सेब का सिरका पानी में डालकर बालों को साफ कर सकते हैं।

ग्रीन टी से धोएं बाल और सिर की त्वचा

एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर ग्रीन टी स्कैल्प को हेल्दी रखने के साथ ही पोषण देते हैं। जिस तरह से आप ग्रीन टी तैयार करते हैं, उसी तरह से बनाएं। इसे ठंडा होने दें। अब बालों और स्कैल्प को मसाज करते हुए ग्रीन टी से साफ करें। 10 मिनट के बाद पानी से स्कैल्प को साफ कर लें।

Hair Loss in Men: 25 साल से कम उम्र के पुरुषों में बालों के झड़ने के 3 मुख्य कारण

Scalp care Tips : बाल तभी रहेंगे हेल्दी और स्ट्रॉन्ग, जब स्कैल्प की करेंगे प्रॉपर देखभाल

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source