सावन की इस बारिश का खूब उठाएं लुत्फ, सेहत को होंगे कई गजब के फायदे

बारिश में बहुत से लोग नहाने से डरते हैं, क्योंकि उन्हें ऐसा लगता है कि बारिश के पानी में नहाने से सर्दी-खांसी की समस्या हो सकती हैं। लेकिन आपको बता दें कि बारिश के पानी में नहाने से सिर्फ नुकसान ही नहीं, बल्कि गई फायदे भी होते हैं। पर हमें इस बात की जानकारी होनी चाहिए कि बारिश के पानी में कब और कैसे नहाएं-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : July 15, 2020 7:17 PM IST

Rain Bath Benefits : बारिश का सीजन शुरू हो चुका है। यह मौसम शायद ही किसी को ना पसंद हो। बारिश में भीगने का मजा ही कुछ और है, लेकिन भीगने के कारण सर्दी-जुकाम और संक्रमण जैसी बीमारियां फैलने का डर काफी अधिक रहता है। लेकिन आपको बता दें कि बारिश में नहाने से सिर्फ नुकसान ही नहीं, बल्कि इसके कई फायदे भी होते हैं, पर यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप कब और कैसे नहा रहे हैं।

दरअसल, सावन की बारिश में भीगने से सेहत को कई फायदे होते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इस मौसम में बारिश पहले से ही हो रही होती है, जिसके कारण वातावरण में मौजूद गंदगी साफ हो जाती है। यानी सावन की बारिश का पानी साफ होता है, जो स्किन और सेहत को नुकसान नहीं पहुंचाता। सावन के बारिश में नहाने से स्किन और चेहरा बहुत ही प्रभावी तरीके से साफ (Rain Bath Benefits) हो जाता है। बारिश के पानी से स्किन पर जमा हानिकारक बैक्टीरिया भी दूर हो जाते हैं। वहीं, इसके अन्य फायदे भी हैं-

क्यों है बारिश के पानी में नहाना फायदेमंद?

बरसात का पानी साधारण पानी की तुलना में काफी हल्का होता है, जिसके कारण इस पानी का पीएच क्षारीय (basic pH) होता है। बारिश के पानी का इस्तेमाल "वॉटर थेरेपी" के लिए भी किया जा सकता है। इस पानी से नहाने पर आप काफी तरोताजा महसूस करते हैं। बारिश के पानी की सबसे खास बात यह होती है कि इसके पानी में शामिल मिट्टी में बैक्‍टीरिया नहीं होते। जिससे ये सेहत और सौंदर्य दोनों के लिए ही लाभकारी बन जाता है। गर्मी के सीजन में होने वाली घमौरियों और फोड़ा- फुंसी से बारिश का राहत दिला सकता है। क्षारीय गुणों के कारण बारिश के पानी से गंभीर मुंहासे और चेहरे के सूजन को कम किया जा सकता है। ।

बारिश में नहाने के फायदे (benefits of bathing in rain)

बाल होंगे खूबसूरत

बारिश का पानी बालों में जमे धूल और गंदगी को अच्छी तरह से साफ करने में हमारी मदद कर सकता है। बालों में होने वाले डैंड्रफ के लिए बारिश का पानी बहुत ही फायदेमंद (Rain Bathe Benefits) है। बारिश का पानी बहुत ही  हल्का होता है, जिससे बालों में साबुन या शैंपू लगाने पर यह उसे प्रभावी ढंग से साफ करने में हमारी मदद कर सकता है। इसके अलावा बारिश के पानी में मौजूद मिट्टी से घुले मिनरल की कमी होती है। इसलिए भी यह बालों को साफ करने में मददगार है।

स्किन और बालों से जुड़ी समस्‍याएं होगी दूर

बारिश का पानी शरीर, त्वचा और चेहरे को बहुत प्रभावी तरीके से साफ करने में मदद (Rain Bathe Benefits)करता है। इस पानी से चेहरे पर जमा हानिकारक बैक्टीरिया दूर हो सकता है। साथ ही गर्मियों में होने वाले फोड़े और फुंसी (boils) भी बारिश के पानी से साफ होता है। बारिश के पानी में क्षारीय गुण होता है, जो गंभीर मुंहासे और चेहरे के सूजन को कम करने में हमारी मदद करता है और इसके दर्द को भी दूर करता है

बेहतरीन क्लींजर

बारिश के पानी को आप किसी साफ बर्तन में भरकर रख सकते हैं। रात में सोने से पहले आप इसे अपनी स्किन पर लगा लें, इससे आपकी स्किन काफी अच्छे से साफ हो जाती है। इस पानी के इस्तेमाल से कुथ ही दिनों में आपकी त्वचा बेदाग और मुलायम हो जाएगी। सुबह उठकर इस पानी से चेहरा धोने पर स्किन का रंग साफ होता है। इससे झाईयां और दाग-धब्बे दूर हो जाते हैं।

हार्मोनल संतुलन के लिए है बेहतर

बारिश के पानी में भीगने या नहाने से व्यक्ति के शरीर में सही तरीके से हार्मोन बनता है और हार्मोन का संतुलन भी बना रहता है। इसके अलावा यदि किसी व्यक्ति को कान से संबंधित कोई भी समस्या हो तो बारिश के पानी में नहाने से कान के दर्द सहित अन्य विकार पूरी तरह से दूर हो जाते हैं। इसलिए कान की समस्याओं के इलाज के लिए बारिश का पानी फायदेमंद होता है।

शरीर के मसल्स को कमजोर कर देता है मायस्थेनिया ग्रेविस, जानें क्या है ये बीमारी और इसके लक्षण

शिल्पा शेट्टी ने मांसपेशियों और पीठ के दर्द से छुटकारा पाने के लिए बताए ये 3 योगासन

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source