ठंड के मौसम में की जाने वाले ये 4 गलतियां, जिनके कारण गायब हो रहा है आपका नेचुरल निखार

Natural glow: अपने नेचुरल निखार को बनाए रखना सर्दियों के मौसम में काफी मुश्किल हो सकता है, हालांकि, इसके पीछे हमारे ही द्वारा की जाने वाली कुछ गलतियां होती हैं। इस जिसके बारे में हम इस लेख में बताने वाले हैं।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : December 11, 2024 4:54 PM IST

Winter skin care mistakes: सर्दियों में ठंडी हवाएं और शुष्क मौसम त्वचा की नमी को छीन लेते हैं, जिससे चेहरा रूखा और बेजान दिखने लगता है। इस मौसम में नमी की कमी के कारण त्वचा फटने, खिंचाव और झुर्रियों जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। विशेषज्ञ कहते हैं कि ठंड का मौसम त्वचा और सेहत के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है। इस दौरान की गई कुछ गलतियां आपकी त्वचा के नेचुरल निखार को खत्म कर सकती हैं। ठंड में त्वचा को सही देखभाल की आवश्यकता होती है। सही देखभाल और आदतों से आप अपनी त्वचा को ठंड में भी स्वस्थ और चमकदार बनाए रख सकते हैं। यहां 4 सामान्य गलतियों का जिक्र किया गया है, जिन्हें आपको ठंड के मौसम में टालना चाहिए।

पानी कम पीना (Drinking less water)

सर्दियों में प्यास कम लगती है, जिससे लोग अक्सर पर्याप्त पानी नहीं पीते। इससे शरीर डिहाइड्रेट हो जाता है और त्वचा बेजान और रूखी दिखने लगती है। पानी न केवल त्वचा को मॉइस्चराइज करता है, बल्कि टॉक्सिन्स को बाहर निकालकर त्वचा का निखार बनाए रखता है। इसलिए सर्दियों में भी रोजाना 8-10 गिलास पानी जरूरी पीना चाहिए।

सूरज की रोशनी से बचना (Avoiding sunlight)

ठंड में सूरज की गर्माहट अच्छी लगती है, लेकिन कई लोग पूरी तरह धूप से बचने की कोशिश करते हैं। इससे शरीर में विटामिन डी की कमी हो सकती है, जो त्वचा और बालों के लिए महत्वपूर्ण है। रोजाना 10-15 मिनट की धूप लेना त्वचा को प्राकृतिक चमक देने के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद है।

मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल न करना (Not using moisturizer)

सर्द हवाओं के कारण त्वचा रूखी और खिंची-खिंची हो जाती है। मॉइस्चराइजर न लगाने से त्वचा की नमी खत्म हो जाती है, जिससे त्वचा फटी और बेजान नजर आती है। ठंड में त्वचा को हाइड्रेटेड रखने के लिए नियमित रूप से मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें, खासकर नहाने और हाथ-मुंह धोने के बाद।

ज्यादा गर्म पानी से नहाना (Taking Hot water for bath)

ठंड में गर्म पानी से नहाना आरामदायक लगता है, लेकिन इससे त्वचा का प्राकृतिक तेल खत्म हो सकता है। यह त्वचा को और अधिक रूखा बना देता है। इसलिए आप गुनगुने पानी से नहाएं और बाद में त्वचा पर मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं, ताकि आपकी त्वचा का निखार बरकरार रह सके।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source