सर्दियों में चेहरे फिटकरी कैसे लगानी चाहिए? जानें 5 तरीके, जिनसे रूखी-बेजान त्वचा से मिलेगा छुटकारा

Fitkari for Face: आप सर्दियों में भी चेहरे पर फिटकरी का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह चेहरे का निखार बढ़ाती है और रंगत को साफ करने में मदद करती है। आप रोजाना फिटकरी के पेस्ट को चेहरे पर लगा सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Anju Rawat | Published : December 9, 2025 1:55 PM IST

Alum Benefits for Face in Hindi: आपने बचपन से ही अपने पापा को शेविंग के बाद फिटकरी का उपयोग करते हुए जरूर देखा होगा। पापा हमेशा कहते थे कि फिटकरी त्वचा के लिए बेहद अच्छी होती है। यह शेविंग के बाद होने वाली जलन और इरिटेशन को कम करती है। दरअसल, फिटकरी में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो त्वचा को बैक्टीरिया से बचाते हैं। फिटकरी का यूज करने से शेविंग के बाद होने वाली सूजन भी कम होती है। यानी यह स्किन को हेल्दी बनाए रखने में मदद करती है। आपको बता दें कि कई लोग अपने स्किनकेयर रूटीन में भी फिटकरी को शामिल करते हैं। हालांकि, फिटकरी स्किन को थोड़ा ड्राई बना देती है। इसलिए ऑयली स्किन वाले लोगों के लिए फिटकरी को अच्छा माना जाता है। लेकिन, सर्दियों में स्किन पहले से ही रूखी और बेजान रहती है। तो ऐसे में चेहरे पर फिटकरी कैसे लगानी चाहिए (Sardiyo me Chehre Par Fitkari Kaise Lagaye)? आइए, जानते हैं इसे बारे में-

1. फिटकरी और गुलाब जल

फिटकरी स्किन को ड्राई बना देती है। इसलिए फिटकरी में गुलाब जल को मिलाकर लगाना फायदेमंद होता है। फिटकरी और गुलाब जल का मिश्रण स्किन के लिए अच्छा होता है। इसके लिए आप एक चम्मच फिटकरी का पाउडर लें। इसमें गुलाब जल मिलाएं और पेस्ट को चेहरे पर अप्लाई करें। आधे घंटे बाद चेहरे को सादे पानी से धो लें। इससे त्वचा का निखार बढ़ेगा और स्किन हाइड्रेट भी रहेगी। अगर आप फिटकरी को गुलाब जल के साथ मिलाकर लगाएंगे, तो इससे रूखी और बेजान त्वचा से बचाव होगा।

2. फिटकरी और शहद

सर्दियों में चेहरे पर फिटकरी और शहद को मिलाकर लगाना भी अच्छा होता है। इसके लिए आप एक चम्मच फिटकरी पाउडर लें और इसमें एक चम्मच शहद मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट बाद धो लें। शहद में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो त्वचा से जुड़ी समस्याओं को दूर करते हैं। फिटकरी और शहद को मिक्स करके लगाने से त्वचा मुलायम और चमकदार भी बनती है। इस पेस्ट को लगाने से त्वचा की रंगत भी साफ होती है।

3. फिटकरी और नींबू का रस

सर्दियों में चेहरे पर दाग-धब्बे और झाइयों की समस्या बढ़ जाती है। ऐसे में फिटकरी में नींबू का रस मिलाकर लगाना फायदेमंद होता है। आप फिटकरी पाउडर में नींबू का रस मिलाएं और पेस्ट को चेहरे पर अप्लाई करें। 15 मिनट बाद चेहरे को सादे पानी से धो लें। चेहरे पर नींबू का रस लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। इससे त्वचा चमकदार और स्वस्थ बनेगी। फिटकरी और नींबू का रस लगाने से पिग्मेंटेशन भी कम होती है। बेहतर रिजल्ट के लिए इस पेस्ट को कुछ दिनों तक रोजाना लगाएं।

4. फिटकरी और दही

दही भी त्वचा को हाइड्रेट और मॉइश्चराइज करता है। इसलिए आप चाहें तो फिटकरी में दही मिलाकर भी चेहरे पर लगा सकते हैं। इसके लिए आप 2 चम्मच फिटकरी का पाउडर लें और इसमें दही मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद चेहरे को नॉर्मल पानी से धो लें। दही में मौजूद लैक्टिक एसिड त्वचा के दाग-धब्बों और पिग्मेंटेशन को कमकरने में मदद करता है। फिटकरी और दही का पेस्ट लगाने से त्वचा की रंगत भी साफ होती है।

5. फिटकरी और कच्चा दूध

सर्दियों में चेहरे का निखार बनाए रखने के लिए आप फिटकरी और कच्चे दूध का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप एक चम्मच फिटकरी का पाउडर लें। इसमें कच्चा दूध मिलाएं और पेस्ट को चेहरे पर अप्लाई करें। आधे घंटे बाद चेहरे को नॉर्मल पानी से धो लें। फिटकरी और कच्चे दूध का मिश्रण त्वचा को एक्सफोलिएट करता है और हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है। बेहतर रिजल्ट के लिए आप इस पेस्ट को सप्ताह में 2-3 बार लगा सकते हैं।

चेहरे पर फिटकरी लगाने के फायदे

चेहरे पर फिटकरी लगाने से कई त्वचा संबंधी समस्याएं दूर होती हैं। ऑयली स्किन के लिए फिटकरी बेहद लाभकारी होती है। हालांकि, ड्राई स्किन वाले भी गुलाब जल, दही,शहद और कच्चे दूध में फिटकरी पाउडर मिलाकर चेहरे पर लगा सकते हैं। इससे त्वचा हाइड्रेट और मॉइश्चराइज होती है। फिटकरी लगाने से त्वचा की चमक भी कई गुना बढ़ जाती है। लेकिन, फिटकरी को चेहरे पर लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। कुछ लोगों को फिटकरी से एलर्जी की समस्या हो सकती है।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source