Sara Ali Khan Head Massage: सारा अली खान की चम्पी करती दिखीं मां अमृता सिंह, मॉनसून में हेड मसाज करते हुए इन बातों का ज़रूर रखें ध्यान

अमृता सिंह खुद अपनी खास हेयरस्टाइल्स के लिए जानी जाती थीं। वह खुद बहुत ही हेल्दी और खूबसूरत बालों की मलिका भी हैं। जाहिर है उन्होंने अपनी बेटी को बालों की देखभाल के लिए चम्पी (Champi) जैसे आज़माए हुए तरीकों की ही सलाह भी दी होगी। (Sara Ali Khan Head Massage)

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : June 9, 2021 1:38 PM IST

Sara Ali Khan Head Massage: सिर की तेल मालिश या चम्पी करने से तनाव कम होता है और बालों का पोषण भी होता है। बॉलीवुड ब्यूटीज़ भी अपने बालों को हेल्दी और ग्लोइंग रखने के लिए यह तरीका अपनाती हैं। अभिनेत्री सारा अली खान (Sara Ali Khan) ने हाल ही में एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर की जहां उनकी मम्मी और 80-90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री अमृता सिंह (Amrita Singh) सारा की चम्पी (Champi)  करते नज़र आ रही हैं। सारा की इस तस्वीर में वह जमीन पर बैठी दिखायी दे रही हैं और उनकी मां अमृता सिंह एक कुर्सी पर बैठ कर बेटी सारा के सिर की मालिश (Sara Ali Khan Head Massage in Hindi) कर रही हैं।

चम्पी है हेयर केयर का खास तरीका

गौरतलब है कि अपने फिल्मी करियर के दौरान अमृता सिंह खुद अपनी खास हेयरस्टाइल्स के लिए जानी जाती थीं। वह खुद बहुत ही हेल्दी और खूबसूरत बालों की मलिका भी हैं। जाहिर है उन्होंने अपनी बेटी को बालों की देखभाल के लिए चम्पी (Sara Ali Khan Head Massage) जैसे आज़माए हुए तरीकों की ही सलाह भी दी होगी। इस तस्वीर में भी मां-बेटी की यह जोड़ी बहुत खुश दिखायी दे रही है। खासकर, सारा मां के हाथों से मिलने वाली चम्पी के रूप में दुलार और केयर को खूब एन्जॉय करते दिख रही हैं। (Sara Ali Khan-Amrita Singh Bonding)

चम्पी करने के फायदे

  • सिर की त्वचा यानि स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन तेज़ होता है।
  • नैचुरल ऑयल्स में मौजूद एंटी-फंगल तत्व स्कैल्प को हेल्दी बनाते हैं और इंफेक्शन का खतरा कम करते हैं।
  • स्ट्रेस कम होता है और दिमाग को आराम मिलता है।
  • बालों की ड्राईनेस कम होती है।
  • कमज़ोर बालों की स्ट्रेंथ बढती है और वे टूटते कम हैं।
  • हेयर ग्रोथ भी बढ़ती है।
  • स्कैल्प को नैचुरल तेलों से मिलने वाली नमी, डैंड्रफ की समस्या को कम करती है।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.