... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Yogita Yadav | Published : August 16, 2019 2:38 PM IST
चंदन की लकड़ी को आयुर्वेद की खास औषधि माना जाता है। इसका इस्तेमाल विभिन्न प्रकार की औषधियों में किया जाता है। पर अगर आप चाहें तो इसके इस्तेमाल से खुद को कूल कर सकते हैं। यह तनाव, थकान और सिरदर्द जैसी समस्याओं में जल्द राहत देता है। ©Shutterstock
चंदन (Sandalwood benefits) एक खास तरह की लकड़ी है। इसके पेड़ों से बहुत सुगंध आती है। कटने के बाद भी इसकी लकड़ी अपनी खास सुगंध लिए रहती है। चंदन के पेड़ों और लकड़ी से चंदन का अर्क, तेल और पाउडर आदि बनाया जाता है। जिन्हें खास तरह से इस्तेमाल करने पर आप अपनी थकान, तनाव, सिर दर्द और सौंदर्य संबंधी समस्याआओं से छुटकारा पा सकते हैं। आइए जानते हैं बेहतर लाभ के लिए चंदन का इस्तेमाल।
चंदन की लकड़ी (Sandalwood benefits) को आयुर्वेद की खास औषधि माना जाता है। इसका इस्तेमाल विभिन्न प्रकार की औषधियों में किया जाता है। पर अगर आप चाहें तो इसके इस्तेमाल से खुद को कूल कर सकते हैं। यह तनाव, थकान और सिरदर्द जैसी समस्याओं में जल्द राहत देता है।
चंदन पाडर का फेस पैक (Sandalwood benefits) चेहरे के लिए सर्वाधिक लाभकानी माना जाता है। इससे धूप की वजह से होने वाली टैनिंग से छुटकारा मिलता है। चंदन फेसपैक बनाने के लिए आप साधारण पानी या गुलाब जल का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप चाहें तो चंदन पाउडर में चुटकी भर हल्दी भी मिला सकते हैं। इससे चेहरे के दाग-धब्बे दूर होंगे और उस पर प्राकृतिक निखार आएगा। कील-मुंहासों में भी चंदन का फेस पैक बहुत लाभकारी है।
अगर आपके सिर में बहुत ज्यादा दर्द है तो दवा लेने से पहले एक बार चंदन को माथे पर लगाकर देखें (Sandalwood benefits)। चंदन पाउडर आयुर्वेदिक औषधि है। यह प्राकृतिक दर्द निवारक है। इसलिए विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि सिर में दर्द होने पर माथे पर चंदन का पैक लगाना चाहिए। इसमें आप गुलाब जल मिक्स कर सकते हैं। बेहतर परिणाम के लिए आप इसमें तुलसी के पत्तों का पेस्ट भी मिला सकते हैं।
चंदन का फेस पैक (Sandalwood benefits) तनाव और थकान से भी छुटकारा दिलवाता है। चंदन की प्राकृतिक खुशबू सेरोटोनिन हार्मोन का उत्पादन बढ़ाती है, जिससे आप कूल महसूस करते हैं। सेरोटोनिन हार्मोन तनाव के स्तर को कम करने वाला हार्मोन है। सेरोटोनिन हार्मोन गंभीर चिंता, तनाव और अवसाद से ग्रस्त लोगों को इस से बाहर निकालने में सहायता प्रदान करता है। अगर आपकी नींद पूरी नहीं हुई और थकान महसूस कर रहे हैं तब भी यह फेस पैक आपके लिए काफी लाभदायक है।
स्ट्रेच मार्क्स से बचना है तो डाइट में शामिल करें ये जरूरी विटामिन
Reverse hair washing : बालों की सेहत के लिए अच्छी है यह तकनीक
Shea butter : ब्यूटी के लिए फायदेमंद शिया बटर के बारे कितना जानते हैं आप