चंदन आपकी स्किन की हर परेशानी को कर सकता है दूर, इन तरीकों से करें इस्तेमाल 

Sandalwood for Skin :  स्किन की परेशानियों को दूर करने के लिए आप चंदन का प्रयोग कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसका इस्तेमाल करने का तरीका क्या है?

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : June 19, 2023 11:47 AM IST

Sandalwood for Skin : चंदन एक पवित्र आयुर्वेद सामग्री है। धार्मिक अनुष्ठानों में इसका व्यापक रूप से इस्तेमाल किया जा सकता है। चंदन के पेड़ को प्राचीन काल से ही भारतीय रीति-रिवाजों में शामिल किया जाता है। भारतीय वेदों में इसका प्रयोग एक बेहतरीन जड़ी-बूटी के रूप में किया जा सकता है। इसकी खुशबू मन को मोहने वाली होती है। इसके कई स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों को कम किया जा सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि चंदन आपकी स्किन के लिए काफी प्रभावशाली हो सकता है। जी हां, चंदन में कई ऐसे गुण होते हैं, जो पिंपल्स, एक्ने, स्किन रैशेज जैसी समस्याओं को कम कर सकता है। आइए जानते हैं स्किन के लिए चंदन के फायदे और कैसे करें इसका प्रयोग?

एंटी-एजिंग गुणों से भरपूर

चंदन एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो त्वचा की शिथिलता और झुर्रियों को बनने से रोक सकता है। यह स्किन में फ्री रेडिकल्स की मौजूदगी से होने वाले नुकसान से लड़ने में भी सक्षम है। आयुर्वेद इसे इसके एंटी-एजिंग गुणों के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है, यह स्किन की समस्याओं को दूर करने में रामबाण साबित हो सकता है। इससे सूर्य की रोशनी से स्किन के डैमेज को रोक सकता है। 

मुंहासों से लड़ने में प्रभावी

चंदन मुंहासों की परेशानीको दूर करने में प्रभावी हो सकता है। इसमें कई ऐसे गुण होते हैं, जिससे पिंपल्स की भी समस्या कम की जा सकती है। चंदन में एंटीसेप्टिक गुण स्किन पर बैक्टीरिया के विकास को कम करते हैं, जो स्किन पर होने वाले मुंहासे, फोड़ों और घावों के इलाज को प्रभावी करने में असरदार हो सकता है। 

दाग-धब्बों को करता है दूर 

चंदन आपकी स्किनके टिश्यूज को  ठीक करने के लिए जाना जाता है। इसमें हीलिंग गुण होते हैं, जो घाव, धब्बे, काले धब्बे और एक्जिमा के निशान से छुटकारा दिलाने में आपकी मदद कर सकता है। चंदन के इस्तेमाल से आप स्किन के गोरेपन को बढ़ा सकते हैं। यह आपकी स्किन की अशुद्धियों को दूर कर सकता है। इसलिए शादी की तैयारी में लगी दुल्हनों को चंदन का इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है। 

एंटी टैनिंग गुणों से भरपूर

सन टैनिंग की परेशानी इस समय काफी आम है। अगर आप स्किन से टैनिंग की समस्या को दूर करना चाहते हैं, तो चंदन के तेल का प्रयोग करें। यह आपकी स्किन से धीरे-धीरे टैनिंग को दूर कर सकता है। साथ ही सूर्य की रोशनी से स्किन को होने वाले नुकसान से बचा सकता है। इससे स्किन के रैशेज और लालिमा को कम करने में मदद मिलती है। 

कैसे करें चंदन का इस्तेमाल? - How to use sandalwood powder for face

स्किन पर आप चंदन का प्रयोग कई तरह से कर सकते हैं। अधिकतर लोग चंदन का प्रयोग तेल के रूप में करते हैं। वहीं, फेसपैक की तरह भी चंदन का प्रयोग किया जा सकता है। इसके लिए मुल्तानी मिट्टी में थोड़ा सा चंदन का पेस्ट मिक्स करें। इसके बाद इसे अपने चेहरे पर लगाकर 20 मिनट के लिए छोड़ दें। बाद में नॉर्मल पानी से स्किन को क्लीन करें। इससे स्किन की खूबसूरती बढ़ेगी।

चंदन स्किन के लिए काफी हेल्दी हो सकता है। हालांकि, कुछ लोगों को इससे एलर्जी की परेशानी हो सकती है। इस स्थिति में स्किन पर चंदन का प्रयोग न करें। 

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source