... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : October 27, 2018 11:51 AM IST
हर कोई खूबसूरत दिखना चाहता है और खूबसूरत दिखने के लिए कई तरह के मेकअप टिप्स को आजमाता भी है © Shutterstock
हर कोई खूबसूरत दिखना चाहता है और खूबसूरत दिखने के लिए कई तरह के मेकअप टिप्स को आजमाता भी है और उसी में से एक है लिपस्टिक, अगर आपका मेकअप करने का मन नहीं है तो भी अकेले लिपस्टिक लगाकर आप सुंदर दिख सकती हैं। आप होंठों पर बिल्कुल नैचुरल लुक चाहते हैं, तो लिपस्टिक की जगह कुछ और लिप प्रोडक्ट्स ट्राई कर सकते हैं।तो जानते हैं कि नैचुरल लुक के लिए आपको किन चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए ताकि आपके होंठ और चेहरा दोनों आकर्षक और खूबसूरत दिखें।
यह भी पढ़ें- होठों के आसपास के कालेपन को हटाने लिए क्या करूं?
लिप क्रेयॉन्स
लिप क्रेयॉन लगाने का फैशन बड़ी तेजी से बढ़ता जा रहा है। ये काजल पेन्सिल की तरह होते है ,बस शार्प करते जाओ और लगाते जाओ। अगर आप अपने लिप्स को स्मूद बनाना चाहती है तो लिपस्टिक की बजाए लिप क्रेयॉन का इस्तेमाल करें। मैट और ग्लॉस दोनों तरह की लिप क्रेयॉन से आप अपने होंठों को नेचुरल दिखा सकती हैं। ये लिप्स को मॉश्चराइज़ करते हैं।
लिप लाइनर
लिपस्टिक लगाने से पहले लिपलाइनर का प्रयोग ज़रूर करें, इसका रंग आपके लिपस्टिक के रंग से मिलता-जुलता होना चाहिए। कई बार लोग अलग-अगल रंग का लिप लाइनर और लिपस्टिक लगाते हैं जिसके कारण लिप का आकर्षण कम हो जाता है। अगर एकदम मैचिंग रंग न हो तो ऐसा हो जो इससे अगल न दिखे। होठों के आउटलाइन में लिप पेंसिल लगायें, लिप पेंसिल से लिपस्टिक को फिल करें, इससे लिपस्टिक ज्यादा देर तक लगी रहेगी। इसके बाद ब्रश से लिपस्टिक को होठों पर अच्छे से फैलायें।
यह भी पढ़ें- इन 5 आसान तरीकों से काले होठों को करें गुलाबी!
लिप स्टेन
लिप स्टेन लिपस्टिक की अपेक्षा ज्यादा टिकाऊ होता हैऔर फैलता नहीं है। ये लिपस्टिक की तरह चिपचिपा भी नहीं होता है। अगर आप चाहते हैं पूरे दिन आपके लिप्स का कलर ना उतरे तो लिप स्टेन अच्छा विकल्प हो सकता है। ये वाटर या जेल बेस्ड होता है जिनमे कुछ ऑयल और डाई मिलाकर ये बनाए जाते हैं।
लिप ग्लॉस
लिप ग्लॉस आपके होठों को नर्म व मुलायम रखने के साथ ही खूबसूरत लुक भी देता है। लिप ग्लॉस होठों को चमकीला और कलरफुल या नैचुरल दिखाने के लिए अच्छा विकल्प होता है। ये लिपस्टिक की तरह ही वैक्स , ऑयल और पिगमेंट के मिश्रण से बने होते हैं। लिप ग्लॉस पतले होठों के लिये बहुत अच्छा रहता है। ये होठों पर एक चमकीली परत बना देता है, जिससे होंठ अधिक उभरे हुए और भरे हुए दिखाई देते हैं।
लिप बाम
सूखी हवा से ,सर्दी से या धूप से होंठ जल्दी सूख जाते है और उन पर पपड़ी आ जाती है। लिप बाम होठों की सतह पर एक ऐसी पर्त बना देता है, जो मॉइश्चर को लॉक करके होठों को नर्म बनाये रखता है। लिप बाम में मौजूद वैक्स, पैराफिन , लेनोलिन आदि से होंठ सूखने से बचे रहते है और उन पर पपड़ी भी नहीं आती है। यदि पपड़ी है तो उसे ठीक कर देता है। अपनी पसंद के हिसाब से जो आपको सूट करे वो शेड चुन कर ले सकते है।