Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Sadabahar ke phool ke fayde: सदाबहार के फूल को आयुर्वेद में कई बीमारियों का रामबाण इलाज माना जाता है। ये डायबिटीज, अर्थराइटिस और हाई बीपी जैसी समस्याओं में बड़ी काम की चीज है। लेकिन आपको यह जान कर हैरानी हो सकती है कि सदाबहार के फूल स्किन और बालों के लिए खास तरह से काम कर सकते हैं। जी हां, सदाबहार के फूलों में एंटीबैक्टीरियल गुण होता है जो कि एक्ने को कम करने में मददगार है। दूसरा इसमें कुछ एंटीइंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं जो कि चेहरे की सूजन दूर कर सकते हैं। साथ ही ये स्कैल्प इंफेक्शन को दूर करता है। इसके अलावा भी त्वचा और बालों के लिए सदाबहार के कई फायदे हैं। कैसे, जानते हैं।
-सदाबहार के फूलों को आप पीस कर अपने चेहरे पर लेप की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं।
-सदाबहार के फूलों को और दूध में मिला कर एक फेस पैक बना सकते हैं।
-सदाबहार के फूलों को पीस कर और इसमें पिपरमेंट ऑयल मिला कर आप एक पैक बना सकते हैं। ये एंटी एक्ने लेप की तरह काम करता है।
सदाबहार सूरज की किरणों के कारण होने वाले ऑक्सीडेटिव क्षति को कम करने में मददगार हैं। ये फाइन रेडिकल के कारण होने वाली क्षति को कम करते हैं और चेहरे को उम्र बढ़ने के विभिन्न संकेतों जैसे झुर्रियों, महीन रेखा, धब्बे, काले घेरे से बचाते हैं। साथ ही ये स्किन की कई समस्याओं में फायदेमंद है।
-जैसे एक्जिमा में लगाएं सदाबहार के फूल का लेप
- सदाबहार के फूलों से बना फेस पैक मुंहासे को कम करने में मदद करता है और एक चिकनी और चमकती त्वचा देता है।
- झाइयों को कम करने और ऑयली स्किन में आप सदाबहार के फूल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे आप नीम की ताजी पत्तियों और गुलाब जल मिलाकर बना सकते हैं और इसे अपने चेहरे पर लगाएं।
बालों के लिए सदाबहार का आप शानदार तरीके से इस्तेमाल कर सकते हैं। आप इसका हेयर पैक बना कर स्कैल्प पर लगा सकते हैं या फिर इसके तेल को बालों में लगे सकते हैं। जैसे
-बालों के लिए सदाबहार और नीम को पीस कर एक हेयर पैक बना लें और इसे अपने स्कैल्प पर लगा लें।
-बालों में आप सदाबहार के फूल का तेल बना कर लगा सकते हैं। इसके लिए सदाबहार के फूलों को नारियल तेल में पका लें और इसे अपने बालों पर लगाएं।
- सदाबहार के फूल में कैस्टर ऑयल, नारियल का तेल और नींबू का रस मिला कर पीस लें। अब इसे अपने स्कैल्प और बालों में लगाएं।
सदाबहार के फूल बालों के लिए कई तरह से फायदेमंद हैं। दरअसल, इन फूलों का एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण स्कैल्प को साफ करते हैं। स्कैल्प का ब्लड सर्कुलेशन को सही करते हैं और बालों की ग्रोथ बढ़ाने में मददगार हैं। साथ ही ये स्कैल्प से डैंड्रफ को साफ करता है और खुजली को कम करता है। इस तरह ये बालों के लिए कई तरह से फायदेमंद है।