बरसात में हेयर फॉल से परेशान लोगों के लिए रुजुता दिवेकर की डाइट टिप्स, दीं ये 3 फूड्स खाने की सलाह

आइए जानें हेल्दी हेयर के लिए रुजुता दिवेकर किन नेचुरल फूड्स की सलाह देती हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : August 18, 2022 1:42 PM IST

Hair Fall In Monsoon: बरसात के पानी में भीगने से जहां गर्मी से राहत मिलती है वहीं यह मौसम आपके बालों की समस्याए भी बढ़ा सकता है। बरसात के पानी में बार-बार भीगने से बाल रूखे-सूखे, बिखरे हुए और स्मेली (smelly hair) बन जाते हैं। मौसम का असर और सही तरीके से पोषण ना मिलने से सिर में खुजली (itching in scalp) और बालों का टूटना और झड़ना (hair fall) भी शुरू हो सकता है। अगर आपके बालों की भी हालत हर बरसात में कुछ इसी तरह हो जाती है या आपको मानसून आते ही हेयर फॉल की समस्या होती है तो इसके लिए आप सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर ( Rujuta Diwekar Tips) की कुछ टिप्स फॉलो कर सकते हैं।

रुजुता दिवेकर जो आयुर्वेदिक, नेचुरल और लोकल फूड्स की मदद से विभिन्न हेल्थ प्रॉब्लम्स से निपटने के तरीके सुझाती हैं, उन्होंने हाल ही में बरसात में होनेवाली हेयर फॉल की समस्या (Hair Fall In Monsoon) पर भी बात की। रुजुता दिवेकर ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि हेयर फॉल से परेशान लोगों को किन चीजों का सेवन करना चाहिए और बालों में क्या लगाना चाहिए। आइए जानें हेल्दी हेयर के लिए रुजुता दिवेकर किन नेचुरल फूड्स की सलाह देती हैं। (Foods For Hair Fall In Monsoon In Hindi)

हेयर फॉल रोकने के नेचुरल उपाय (Natural Home Remedies to prevent hair fall)

सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकरने हेयर फॉल से राहत के लिए कुछ नेचुरल फूड्स की सलाह दी जिनका सेवन और इस्तेमाल हमारी रसोइयों में हमेशा से किया जाता है। साथ ही उन्होंने इन फूडस के इस्तेमाल के तरीके भी सुझाए-

मेथी दाना ( Methi dana)

  • थोड़ा-सा नारियल का तेल (coconut oil) लें और उसमें मेथी के कच्चे बीज (fenugreek seeds) मिलाकर गर्म करें।
  •  फिर, उसे आंच से उतार लें और ठंडा होने के बाद इससे बालों की मसाज करें।
  • इस तेल को रातभर बालों में लगा रहने दें और फिर बालों को शैम्पू करें।

मेथी के इस्तेमाल के अन्य तरीके

  • दाल (Dal), खिचड़ी (Khichadi), कढ़ी आदि बनाते समय उसमें मेथी के दाने डालें।
  • कद्दू और लौकी जैसी सब्जियों में तड़के या रायता (Raits) बनाते समय भी ऊपर से मेथी दानों का तड़का लगा सकते हैं।

हलीम के बीजों का करें सेवन (garden cress)

  • आधा चम्मच हलीम के बीजों (Aliv seeds) को दूध में भिगोकर रातभर रखें। अगले दिन इसका सेवन करें।
  • हलीम के बीजों के पौष्टिक लड्डू बनाएं जा सकते हैं। घी और नारियल के साथ इन बीजों को भूनकर इनके लड्डू बना लें और उनका सेवन करें।

रुजुता दिवेकर के अनुसार, किमो थेरेपी लेने वाले लोगों में होने वाली हेयर फॉल की समस्या में भी हलीम के बीजों का सेवन लाभकारी है।

जायफल (Nutmeg)

  • रात में सोने से पहले चुटकीभर जायफल पाउडर को दूध में घोलकर पीएं।
  • जायफल के सेवन से विटामिन बी6, फॉलिक एसिड और मैग्नेशियम की अच्छी मात्रा प्राप्त होती है। ये सभी तत्व हेयर लॉस रोकने और तनाव कम करने में मदद कर सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें रूजुता दिवेकर की यह पोस्ट-

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source