hamburger icon
A
Read in English

रोजमेरी ऑयल से बढ़ सकती है आइब्रो की खूबसूरती, जानिए लगाने का सही तरीका

आइब्रो की ग्रोथ को बेहतर करने के लिए आप रोजमेरी ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह कुछ हद तक आपके आइब्रो की ग्रोथ को बढ़ावा दे सकता है। आइए जानते हैं कैसे करें रोजमेरी ऑयल का इस्तेमाल?

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : July 10, 2026 9:07 AM IST

WrittenBy

Medically Verified By: Dr. Sindhura Mandava

Rosemary oil for Eyebrows : चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए न सिर्फ मेकअप जरूरी है, बल्कि घनी और मोटी आइब्रो भी आपके लुक को नैचुरल बनाती है। अगर आइब्रो घनी और खूबसूरत हो, तो चेहरा खिल उठता है। आजकल कई लोग पतली या कम घनी आइब्रो की समस्या से परेशान रहते हैं। ऐसे में रोजमेरी ऑयल एक प्राकृतिक ऑप्शन हो सकता है। यशोदा हॉस्पिटल की डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. सिंधुरा मांडधावा का कहना है कि रोजमेरी ऑयल में ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो बालों के रोम को पोषण देने और उनकी ग्रोथ को सपोर्ट करने में मदद कर सकते हैं। हालांकि, इसे सही तरीके से लगाना और कुछ सावधानियां बरतना बेहद जरूरी है।

1. आइब्रो के लिए कैसे फायदेमंद है रोजमेरी ऑयल?

रोजमेरी ऑयल में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो बालों की जड़ों तक ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं। बेहतर ब्लड सर्कुलेशन बालों के रोम को पर्याप्त पोषण पहुंचाता है, जिससे आइब्रो के बाल मजबूत और स्वस्थ रह सकते हैं। कई लोग इसे बालों की ग्रोथ बढ़ाने और टूटने की समस्या कम करने के लिए इस्तेमाल करते हैं।

2. रोजमेरी ऑयल लगाने से पहले करें यह तैयारी

रोजमेरी ऑयल एक एसेंशियल ऑयल है, इसलिए इसे सीधे स्किन पर लगाने की सलाह नहीं दी जाती। इसे किसी कैरियर ऑयल, जैसे- नारियल तेल, जोजोबा ऑयल या कैस्टर ऑयल के साथ मिलाकर इस्तेमाल करना बेहतर होता है। इसके लिए 1-2 बूंद रोजमेरी ऑयल लें। अब इसे 1 चम्मच कैरियर ऑयल में मिलाएं। अगर आप पहली बार इस्तेमाल कर रहे हैं, तो पैच टेस्ट जरूर करें, ताकि एलर्जी या जलन का पता चल सके।

3. आइब्रो पर लगाने का सही तरीका क्या है?

रात के समय चेहरा अच्छी तरह साफ करने के बाद रोजमेरी ऑयल मिश्रण को लगाना सबसे अच्छा माना जाता है। इसके लिए एक साफ कॉटन स्वैब या आइब्रो ब्रश लें। अब इस मिश्रण को हल्के हाथों से आइब्रो पर लगाएं। इसके बाद 1-2 मिनट तक धीरे-धीरे मसाज करें। कोशिश करें कि इसे पूरी रात के लिए रहने दें और फिर सुबह नॉर्मल फेशवॉस से अपना चेहरा साफ कर लें।

4. रिजल्ट देखने में कितना समय लग सकता है?

ध्यान रखें कि नैचुरल उपायों से तुरंत परिणाम मिलने की उम्मीद नहीं करनी चाहिए। आइब्रो की ग्रोथ कई कारकों जैसे उम्र, पोषण, हार्मोन और बालों की प्राकृतिक वृद्धि दर पर निर्भर करती है। नियमित उपयोग के बाद कुछ लोगों को 6 से 12 सप्ताह के अंदर आइब्रो के बाल अधिक मजबूत और स्वस्थ महसूस हो सकते हैं।

5. इन बातों का रखें ध्यान

रोजमेरी ऑयल का उपयोग करते समय कुछ सावधानियां जरूरी हैं, जैसे- ऑयल को आंखों के अंदर जाने से बचाएं, जलन, लालिमा या खुजली होने पर तुरंत इस्तेमाल बंद करें।

Disclaimer : रोजमेरी ऑयल आइब्रो की देखभाल के लिए एक बेस्ट उपाय हो सकता है, लेकिन इसपर पूरी तरह के डिपेंड होना सही नहीं होता है। रोजमेरी के साथ-साथ संतुलित आहार और अच्छी स्किन केयर आदतें भी आइब्रो की सेहत को बेहतर बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।