ड्राई और उलझे-सुलझे बालों को गुलाब जल से संवारे!

रोज़ वॉटर है रूखे-सूखे और उलझे बालों को सुलझाने का नैचुरल तरीका

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : February 23, 2018 1:34 PM IST

गुलाब के फूल में आपके ख़राब मूड को फिर से अच्छा बनाने और आपके चेहरे पर मुस्कान लाने की शक्ति है। यही कारण है कि किसी बीमार व्यक्ति को गुलाब के फूल भेजे जाते हैं। लेकिन इसका उपयोग इतना ही नहीं है। गुलाब का इस्तेमाल त्वचा की सुंदरता बढ़ाने के लिए भी किया जाता है। थकी-सूजी हुई आंखों के लिए यह एक हाइड्रेटिंग एजेंट का काम करता है। उबलते पानी में गुलाब की कुछ पंखुडियां डालें और इसे टोनिंग या मॉइस्चराइजिंग एजेंट के रूप में उपयोग करें। त्वचा पर गुलाब जल लगाने त्वचा पर उभरने वाले दानों और पिम्पल जैसी परेशानियों से राहत मिलती है। हालांकि, बहुत से लोगों को यह बात पता नहीं है कि उनके  बालों के लिए गुलाबजल कितना फायदेमंद है। सोलफ्लॉवर में मैनेजिंग डायरेक्टर अमित सरडा और ब्यूटी एक्सपर्ट सोनिया माथुर (ट्रेनिंग हेड,ऑर्गैनिक हारवेस्ट) बता रहे हैं कि कैसे गुलाब आपके बालों के लिए है बहुत फायदेमंद।

गुलाब जल बालों की मदद कैसे करता है?

गुलाब की पंखुड़ियां जब पानी में मिलती हैं, तो न केवल त्वचा को हाइड्रेट- मॉश्चराइज़ करती है बल्कि त्वचा को फिर से सक्रिय कर देती हैं। जहां तक बालों की सुंदरता की बात है, यह  सिर की त्वचा में अतिरिक्त चिपचिपापन नियंत्रित करने में मदद करता है और स्कैल्प और बालों के पीएच संतुलन को बनाए रखने में सहायता करता है। इसमें विटामिन, खनिज, और एंटीऑक्सिडेंट की अच्छी मात्रा भी होती है। गुलाब से मिलनेवाले इसेंशियल ऑयल में ठंडक देनेवाले बेहतरीन गुण होते हैं जो ड्राई स्किन  को मॉश्चराइज़ करते हैं। अगर नियमित रुप से शैम्पू के साथ गुलाब जल लगाया जाए, तो यह बालों के फॉलिकल्स को नमी प्रदान कर, उनकी कंडीशनिंग करता और बालों का टेक्स्चर सुधारता है।

रुखे-सूखे बालों के लिए गुलाब जल कैसे फायदेमंद है?

डैमेज़्ड और उलझे-सुलझे बालों के लिए ऐसे करें गुलाब जल का इस्तेमाल:

डैमेज़्ड बाल: अगर कर्लिंग या ब्लो ड्रायर से आपके बाल रूखे-सूखे और बेजान हो गए हैं, तो आप बालों को राहत दिलाने के लिए गुलाब जल का इस्तेमाल करे। इसके लिए, जोजोबा ऑयल में गुलाब जल मिलाकर इसे अपने सिर की त्वचा (बालों और जड़ों में) पर लगाएं। इसे 10 मिनट तक यूंही रहने दें और फिर गर्म पानी से धो लें। यह बालों को कर्लिंग या ब्लो ड्राई के कारण होनेवाले नुकसान को  प्रभावी ढंग से कम करता है।

उलझे-सुलझे या फ़्रिज़ी बाल: फ्रिज़ी बालों को आराम दिलाने के लिए, गुलाब जल और एलो वेरा को समान मात्रा में मिक्स करें। सिर की त्वचा पर धीरे-धीरे मालिश करते हुए सिर पर यह मिश्रण लगाएं। इसे 30 मिनट के लिए छोड़ दें और उसके बाद पानी से धो लें।

Read this in English.

अनुवादक-Sadhana Tiwari

चित्रस्रोत- Shutterstock