hamburger icon
A
Read in English

प्यार ही नहीं खूबसूरती भी बढ़ाए गुलाब का फूल, गुलाबी निखार पाने के लिए ऐसे करें इस्तेमाल

Rose Petals for Face :  स्किन पर गुलाबी निखार पाने के लिए आप गुलाब की पंखुड़ियों का प्रयोग कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे करें इस्तेमाल

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : May 8, 2023 2:39 PM IST

Rose Petals for Face : वैलेंटाइंस डे हो या फिर आपकी शादी का सालगिरह, गुलाब का फूल हर मौके पर कपल्स के बीच का प्यार बढ़ाता है। इसकी मनमोहक खुशबू और रंग की वजह से लोगों का यह पसंदीदा फूल होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गुलाब के फूलों का इस्तेमाल आप अपने चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए कर सकते हैं। जी हां, गुलाब के फूलों में मौजूद गुण आपकी स्किने से झुर्रियां, एक्ने, पिंपल्स जैसी परेशानियों को कम कर सकता है। आज हम आपको इस लेख में स्किन के लिए गुलाब के फूलों के फायदे और इस्तेमाल का तरीका बताएंगे। आइए जानते हैं इस लेख में विस्तार से-

एक्ने की परेशानी के लिए गुलाब के फूलों का फेसमास्क

स्किन पर मौजूद संक्रमण और एक्ने की परेशानी को कम करने के लिए आप गुलाब के फूलों से तैयार फेस मास्क चेहरे पर लगाएं। यह आपकी स्किन पर निखार लाने में प्रभावी कर सकता है। साथ ही स्किन की डैमेड सेल्स को रिपेयर करने में मददगार होता है। 

एक्ने की परेशानी को दूर करने के लिए सबसे पहले गुलाब के फूलों की कुछ पंखुड़ियां लें। अब इसे सिलबट्टे की मदद से दरदरा पीस लें। इसके बाद इसमें शहद और चंदन पाउडर मिक्स करें। इसके बाद इस मिश्रण को पूरे चेहरे पर अच्छी तरह से लगाएं। अब करीब 15 मिनट के लिए इसे चेहरे पर लगा हुआ छोड़ दें। बाद में नॉर्मल पानी से अपने चेहेर को धो लें। इससे एक्ने की परेशानी कम होगी। 

टोनिंग स्किन के लिए गुलाब से बनाएं टोनिंग मिस्ट

स्किन की टोन को अच्छा करने के लिए आप गुलाब के फूलों से तैयार टोनिंग मिस्ट लगा सकते हैं। इससे आपकी स्किन का पीएच लेवल में भी सुधार आता है। साथ ही स्किन पर ग्लो आ सकता है। अगर आप चाहते हैं कि आपकी स्किन ग्लो करें, तो इससे तैयार टोनिंग मिस्ट जरूर लगाएं। 

टोनिंग मिस्ट तैयार करने के लिए सबसे पहले गुलाब के फूलों की ताजी पंखुड़ियां लें। अब इसे अच्छी तरह से पीस लें। इसके बाद इसमें गुलाबजल डालकर इसे थोड़ा सा मिक्स कर लें। अब इसे एक स्प्रे बोटल में भरकर रखें। रोजाना रात में सोने से पहले इसे अपने चेहरे पर लगाएं। इससे आपकी स्किन पर मौजूद गंदगी हटेगी। साथ ही यह स्किन की रोम-छिद्रों को खोलने में भी असरदार होता है। 

डी टैनिंग स्क्रब बनाने के लिए इस्तेमाल करें गुलाब की पंखुड़ियां

गुलाब की पंखुड़ियों से आप टी-टैनिंग स्क्रब तैयार कर सकते हैं। इससे आपकी स्किन की रंगत में सुधार आता है। साथ ही पिंपल्स और एक्ने की परेशानी को दूर करने में मदद मिलती है। साथ ही स्किन पर गुलाबी निखार लाता है। 

डी टैनिंग स्क्रब तैयार करने के लिए सबसे पहले एक कटोरी लें, इसमें थोड़ा सा नींबू का रस मिक्स कर लें। इसके बाद  इसमें गुलाब की पंखुड़ियों को क्रश करके डाल लें। अब इसमें ब्राउन शुगर और शहद डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें। अब इसे अपने चेहरे पर लगाएं। इससे पिग्मेंटेशन की परेशानी को दूर करने में मदद मिलती है।

स्किन पर निखार पाने के लिए आप गुलाब की पंखुड़ियों को इन तरीकों से प्रयोग कर सकते हैं। हालांकि, अगर आपको स्किन पर एलर्जी की शिकायत है, तो इसका इस्तेमाल करने से पहले एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।