
... Read More
Written By: Anshumala | Published : August 13, 2018 4:00 PM IST
बाल तो आप नियमित रूप से प्रत्येक सप्ताह साफ करते होंगे। कुछ लोग तो सप्ताह में दो बार बालों को साफ करते हैं लेकिन बालों को साफ करने के लिए जितना जरूरी है किसी अच्छे शैंपू का यूज करना उतना ही जरूरी है पानी का सही तरीके से इस्तेमाल करना। बालों को न तो अधिक ठंडे पानी से धोना चाहिए और न ही बहुत ज्यादा गर्म पानी से। ऐसे में बालों के लिए क्या बेहतर है जिससे वो मजबूत और शाइनी बने रहें, यह जानना भी जरूरी है। तमाम तरह के प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल के बावजूद बाल गिरने और झड़ने की समस्या वैसी ही बनी रहती है, इसलिए यह जानना जरूरी है कि कहीं आप पानी का इस्तेमाल तो गलत तरीके से नहीं कर रहे हैं। जानें बालों के लिए कौन-सा पानी कैसा प्रभाव डालता है।
इसे भी पढ़ें- मानसून में फंगल इंफेक्शन से बचना है, तो करें इस तरह पैरों की देखभाल
जब बालों को गर्म पानी से धोते हैं
1 गर्म मतबल हल्के गुनगुने पानी से बाल धोने पर स्कैल्प के डैंड्रफ से बंद हुए पोर्स खुल जाते हैं। खुले पोर्स की वजह से ऑयलिंग करते वक्त आपके बालों में तेल की सभी गुण स्कैप्ल को मिलते हैं, जिससे वो मज़बूत और बढ़ते हैं। इसके अलावा गुनगुना पानी सिर से अच्छी तरह से गदंगी निकाल देता है।
2 वहीं, दूसरी तरह गुनगुना पानी बालों को ड्राई और फ्रिजी भी बनाता है, क्योंकि इससे आपके सिर का नैचुरल ऑयल और मॉइश्चर कम हो जाता है, जिससे बाल रूखे लगने लगते हैं।
क्या होता है जब बालों को धोते हैं ठंडे पानी से
1 ठंडा पानी बालों के नैचुरल ऑयल को अलग नहीं होने देता इससे स्कैप्ल हाइड्रेट बनी रहती है। इसके अलावा ठंडे पानी से पोर्स भी बंद रहते हैं, जिससे बाहर की गंदगी और एक्सेस ऑयल को स्कैप्ल के अंदर नहीं जाती, क्योंकि खुले पोर्स में बालों की जड़ों में बाहर का प्रदूषण, धूल-मिट्टी जाने का खतरा अधिक बना रहता है।
2. ठंडा पानी बालों से उनकी वॉल्यूम भी छीन लेता है क्योंकि इससे स्कैप्ल पर एक्सेस ऑयल रह जाता है जिससे बाल तेल के बोझ से सिर पर ठहर जाते हैं।
इस भी पढ़ें- आप भी करती हैं हेयर रिमूवल का यूज, तो कहीं हो न जाए इस महिला की तरह आपका हाल
परफेक्ट बालों के लिए ऐसे धोएं बाल-
1 हल्के गुनगुने पानी से बालों को धोने की शुरुआत करें। शैम्पू के साथ स्कैप्ल की अच्छे से मसाज करें और स्कैप्ल पर जमी गंदगी और एक्सेस ऑयल को खत्म करें।
2 शैम्पू को हल्के गुनगुने पानी से ही बालों से निकालें और फिर कंडीशनर लगाएं।
3 पांच मिनट बाद कंडीशनर को ठंडे पानी से निकालें।
चित्रस्रोत-Shutterstock.
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.