सर्दियों की रात में चेहरे पर ऐसे लगाएं मुल्तानी मिट्टी, सुबह की पहली धूप सा चमकेगा चेहरा

Sardiyon me Chehre par Multani Mitti Kaise Lagaye: ठंड के दिनों में स्किन का खास ध्यान रखना बेहद जरूरी है, लेकिन उसके लिए महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स की नहीं बल्कि नेचुरल मुल्तानी मिट्टी की जरूरत है।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : December 7, 2025 1:33 PM IST

Chehre par Multani Mitti ke Fayde: सर्दियों के मौसम में त्वचा अक्सर रूखी, बेजान और डल दिखने लगती है। विशेषज्ञों का कहना है कि ठंडी हवाएं आपकी त्वचा की नमी को कम कर देती है, जिस कारण त्वचा अपना नेचुरल ग्लो धीरे-धीरे खोने लगती है। गर्मियों के मौसम में जहां आप एलोवेरा से लेकर मुल्तानी मिट्टी जैसी चीजों से स्किन केयर करना मुश्किल नहीं लगता, वहीं सर्दियों के मौसम में चेहरे पर महसूस होने वाली हल्की ठंडक भी परेशान करती है। अब ऐसे में अगर आप रात को सोने से पहले मुल्तानी मिट्टी का सही तरीके से इस्तेमाल करें, तो सुबह आपका चेहरा पहली धूप जैसी चमक की तरह चमकेगा। कैसे? आइए जानते हैं 4 आसान स्टेप में।

गुनगुने पानी का करें इस्तेमाल

आप मुल्तानी मिट्टी लगाने से पहले चेहरे को अच्छी तरह से गुनगुने पानी से धो लें। दिन भर में चेहरे पर बहुत से धूल, प्रदूषण और ऑयल जम जाते हैं। इसलिए हल्के गर्म पानी से चेहरा धोएं, ताकि रोम छिद्र खुल जाएं और मुल्तानी मिट्टी अपना असर त्वचा पर बेहतर तरीके से दिखा सके। आप चाहें तो माइल्ड फेस वॉश भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे त्वचा पूरी तरह साफ हो जाएगी और पैक का असर दोगुना हो जाएगा।

मुल्तानी मिट्टी से बनाएं फेस पैक

सर्दियों में मुल्तानी मिट्टी अगर आप अकेले ही लगाएंगे तो त्वचा सूख सकती है। इसलिए इसे मॉइश्चराइजिंग करने वाली चीजों के साथ मिलाएं, जैसे कि गुलाब जल + एलोवेरा जेल, कच्चा दूध, दही और शहद। अब एक कटोरी में 1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी लें और बताई गई चीजों को अपनी जरूरत अनुसार मिलाकर एक स्मूथ पेस्ट तैयार करें। यह पेस्ट त्वचा को साफ भी करेगा और नमी भी देगा।

ज्यादा मोटी परत न लगाएं

आप रात को सोने से लगभग 30 मिनट पहले इस पेस्ट की पतली लेयर चेहरे और गर्दन पर लगाएं। ध्यान रखें कि इस पैक को फेस पर पूरी तरह सूखने न दें। वहीं सर्दियों में पैक को ज्यादा देर तक रखने से त्वचा खिंच सकती है और डिहाइड्रेट हो सकती है। इसलिए इसे सिर्फ 10–12 मिनट लगाकर रखें, जब तक कि यह हल्का-सा चिपचिपा न महसूस होने लगे। इससे आपकी त्वचा को कोई ज्यादा नुकसान नहीं होगा। नियमित रूप से हफ्ते में 2 बार यह तरीका अपनाने से सुबह आपका चेहरा प्राकृतिक चमक से दमक उठेगा।

गुनगुने पानी से साफ करें

आप इस फेस पैक को गुनगुने पानी से हल्के हाथों से मसाज करते हुए साफ करें। इसके बाद अपनी स्किन टाइप के अनुसार त्वचा को मॉइस्चराइज करें। यह स्टेप सबसे जरूरी है। यह ग्लो को लॉक करने के साथ त्वचा को रातभर हाइड्रेट रखने में मदद करता है। ध्यान रहे आपको ज्यादा गर्म या ज्यादा ठंडे पानी का इस्तेमाल नहीं करना है, सिर्फ गुनगुने पानी का ही इस्तेमाल करना है।

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source