
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : July 20, 2021 3:59 PM IST
चावल के पानी में मिलाएं लेमन जूस, पाएं मुंहासों से छुटकारा...
Rice Water Benefits for Acne: चावल आप हर दिन खाते होंगे। उसे बनाने के लिए पहले चावल को अच्छी तरह से पानी से धोते होंगे। धोने के बाद जो पानी बचता है, उसे आप अक्सर फेंक देते होंगे, लेकिन अब आप इस पानी (RiceWater) को फेंके नहीं। इससे अपनी त्वचा की समस्याओं को दूर कर सकते हैं। चावल का पानी दो तरह का होता है, एक चावल को साफ करने वाला पानी और दूसरा जब आप चावल को पकाते हैं, तो जो पानी यानी मांड बचता है। ये दोनों ही तरह के पानी सेहत के लिए हेल्दी (Rice Water benefits) होते हैं। फिलहाल हम चावल साफ करने के बाद बचे पानी के फायदों की बात कर रहे हैं। चावल को धोने के बाद उसे 10 मिनट के लिए पानी में ही छोड़ दें, उसके बाद वह पानी निकाल लें। इस पानी का इस्तेमाल आप कई तरीकों से करके त्वचा को स्वस्थ रख सकते हैं। यह पानी उनके लिए अधिक फायदेमंद हो सकता है, जिन्हें मुंहासों की समस्या है। आइए जानते हैं किस तरह से करें चावल के पानी का त्वचा पर इस्तेमाल ताकि मुंहासों की समस्या (Rice Water Benefits for Skin) दूर हो....
चावल को जब पानी में छोड़ते हैं, तो उसमें प्रोटीन, एंटीऑक्सीडेंट, अमानो एसिड की मात्रा बढ़ जाती है। नींबू के रस में सबसे ज्यादा विटामिन सी होता है। साथ ही मैग्निशियम, फ्लेवोनॉएड्स से भरपूर नींबू मुंहासों की समस्या को दूर कर सकता है। नींबू का रस डला हुआ चावल का पानीचेहरे पर लगाने से पोर्स भी साफ होते हैं।
कैल्शियम, विटामिंस, फ्लेवोनॉयड्स से भरपूर चावल का पानी त्वचा के लिए काफी हेल्दी होता है। साथ ही इसमें जब आप हल्दी मिलाते हैं, तो फायदे बढ़ जाते हैं। हल्दी का इस्तेमाल त्वचा की समस्याओं को दूर करने के लिए वर्षों से किया जा रहा है। इसमें मौजूद मुख्य पोषक तत्व कुरक्युमिन मुंहासों या एक्ने की समस्या को दूर करने में मदद कर सकता है। इन दोनों को एक साथ मिलाकर चेहरे पर लगाएं। पोर्स में जाने के बाद ये वहां मौजूद गंदगी, टॉक्सिंस को दूर करता है।
एलोवेरा जेल लें। इसे दो चम्मच चावल के पानी में अच्छी तरह से मिलाएं, ताकि जेल अच्छी तरह से घुल जाए। इसे प्रभावित जगह पर लगाएं और 10 मिनट के लिए सूखने दें। अब चेहरे को गुनगुने पानी से साफ कर लें। एलोवेरा जेल में मौजूद होता एंटी-बैक्टीरियल तत्व, जो मुंहासों को कम कर सकता है। दाग-धब्बों से भी धीर-धीरे छुटकारा मिल सकता है।