क्या आप भी महंगी क्रीम पर पैसे बर्बाद कर रहे हैं? आजमाएं कोरियन स्किन का यह सीक्रेट, चेहरा बनेगा खूबसूरत
क्या आप भी महंगी क्रीम पर पैसे बर्बाद कर रहे हैं? आजमाएं कोरियन स्किन का यह सीक्रेट, चेहरा बनेगा खूबसूरत
Rice Flour and Rose Water Face Pack Benefits : कोरियन चेहरे पर चावल और गुलाब जल का फेस पैक लगाने से चेहरे के दाग-धब्बे (Face Par Rice Flour or Gulab jal lagane ke Fayde) दूर होते हैं। ये फेस पैक ड्राई स्किन से भी छुटकारा दिलाता है।
Written By: Ashu Kumar Das | Published : January 6, 2026 5:13 PM IST
Rice Flour and Rose Water Face Pack Benefits : आप भी चेहरे के दाग-धब्बे मिटाने, एजिंग के लक्षणों को हल्का करने के लिए महंगी ब्यूटी क्रीम पर पैसे खर्च कर रही हैं? तो अब पैसे बर्बाद करना बिल्कुल बंद कर दीजिए। इस आर्टिकल में मैं आपको कोरियन ब्यूटी का एक ऐसा नुस्खा बताने जा रही हूं, जिसे करने के लिए आपको सिर्फ 10 रुपये खर्च करने होंगे और आपकी स्किन बिल्कुल चांद जैसी निखर जाएगी।
ये नुस्खा है चावल का आटा और गुलाब जल। कोरियन लोग सदियों से चेहरे पर चावल का आटा लगाते आए हैं। तो चलिए जानते हैं चेहरे पर चावल का आटा और गुलाब जल कैसे (Face Par Rice Flour or Gulab jal lagane ke Fayde) लगाएं।
चावल का आटा और गुलाब जल फेस पैक के फायदे - Benefits of rice flour and rose water face pack
रंगत निखरती है- चावल के आटे में मौजूद नेचुरल ब्राइटनिंग एजेंट्स और गुलाब जल की ठंडक मिलकर त्वचा को अंदर से क्लीन करते हैं। चावल के आटे और गुलाब जल का फेस पैक लगाने से चेहरे की रंगत निखरती है। इसका इस्तेमाल करने से स्किन की रंगत को 1 से 2 टोन तक सुधारा जा सकता है।
सन डैमेज घटाता है- लंबे समय तक धूप में रहने से त्वचा टैन हो जाती है। चावल का आटा एक नेचुरल स्क्रब की तरह काम करता है, जो डेड स्किन हटाकर टैनिंग को धीरे-धीरे घटाता है। वहीं, गुलाब जल सूरज की हानिकारक किरणों से होने वाले डैमेज को कम करते हैं।
पिंपल्स कम करता है - गुलाब जल के एंटी-बैक्टीरियल गुण और चावल के आटे के ऑयल कंट्रोलिंग गुण त्वचा पर पिंपल्स पैदा करने वाले बैक्टीरिया को खत्म करते हैं। इससे पिंपल्स और एक्ने की समस्या जड़ से खत्म होती है।
डेड स्किन होती है रिपेयर- चावल का आटा नेचुरल एक्सफोलिएटर है। चेहरे पर चावल का आटा और गुलाब जल का फेस पैक लगाने से डेड स्किन हटती है।
चेहरा बनता है फ्रेश- चावल के आटे और गुलाब जल की तासीर ठंडी होती है। चेहरे पर इस फेस पैक को लगाने से चेहरा लंबे समय तक फ्रेश नजर आता है।
ऑयल कंट्रोलर- जिन लोगों की स्किन बहुत ज्यादा ऑयली होती है, उनके लिए चावल का आटा और गुलाब जल का फेस पैक बहुत फायदेमंद होता है। चावल का आटा चेहरे से अतिरिक्त तेल हटाता है और गुलाब जल त्वचा का पीएच लेवल बनाए रखता है।
पोर्स रहते हैं टाइट- उम्र के साथ चेहरे की त्वचा ढीली पड़ जाती है। इससे झाइयां और झुर्रियां की परेशानी होती है। इन परेशानियों को दूर करने में भी चावल का आटा और गुलाब जल फायदेमंद होता है। चावल के आटे में मौजूद स्टार्च त्वचा को टाइट करने में मदद करता है, जिससे चेहरे पर कसाव आता है।
चेहरे पर चावल का आटा और गुलब जल कैसे लगाएं
एक कटोरी में 1 से 2 चम्मच चावल का आटा और आवश्यकता अनुसार गुलाब जल मिलाकर एक गाढ़ा का पेस्ट तैयार कर लें।
अब चेहरे को साफ पानी और फेस वॉश से धोकर तौलिये से सूखा लें।
चेहरे को सूखाने के बाद चावल के आटे और गुलाब जल का फेस पैक लगाएं।
इस फेस पैक को चेहरे और गर्दन पर लगाकर 10 मिनट के लिए सूखने दें।
जब फेस पैक सूख जाए तो इसे हल्के हाथों से मसाज करते हुए साफ करें।
सप्ताह में सिर्फ 2 दिन इस फेस पैक का इस्तेमाल करने से आपकी स्किन ग्लोइंग बनती है।
Highlights
चावल का आटा और गुलाब जल स्किन को साफ करते हैं।
ये कोरियन फेस पैक लगाने से चेहरे के दाग-धब्बे घटते हैं।
चावल का आटा-गुलाब जल झाइयों को कम करता है।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.