
Also Read
बालों को शैंपू के बाद कंडीशनर करने की बजाए इसमें (Reverse hair washing) बालों को धाने से पहले तेल की मालिश की जाती है। जिससे यह बालों पर एक सुरक्षा कवच की तरह काम करती है। इसमें आप दादी-नानी का बरसों पुराना स्टाइल भी फॉलो कर सकते हैं। हेयर स्टाइलिस्ट इसके खास फायदे बता रहे हैं। © Shutterstock
बालों को शैंपू के बाद कंडीशनर करने की बजाए इसमें (Reverse hair washing) बालों को धाने से पहले तेल की मालिश की जाती है। जिससे यह बालों पर एक सुरक्षा कवच की तरह काम करती है। इसमें आप दादी-नानी का बरसों पुराना स्टाइल भी फॉलो कर सकते हैं। हेयर स्टराइलिस्ट इसके खास फायदे बता रहे हैं।
मॉनसून में होने वाली समस्याओं में सबसे आम है हेयर फॉल। इससे बचाने के लिए हेयर स्टइालिस्ट तरह-तरह के तरीके खोज रहे हैं। इन्हीं में से एक है रिवर्स हेयर वॉशिंग (Reverse hair washing)। हेयर एक्सपर्ट का मानना है कि इससे बालों की क्लीनिंग ज्यादा आसानी से हो जाती है। जिससे हेयर फॉल की समस्या को काफी हद तक नियंत्रण में किया जा सकता है।
यह (Reverse hair washing) बाल धोने का दादी-नानी का बरसों पुराना तरीका है। जिसे अब हेयर एक्सपर्ट भी बढि़या मान रहे हैं। इसमें शॉवर के खड़े होकर बाल धोने की बजाए सिर को सामने की ओर उलटा करके बाल धोए जाते हैं। इससे सारे बाल आपके मुंह के सामने आ जाते हैं और आप उन्हें ज्यादा आसानी से धो पाती हैं। हेयर एक्सपर्ट इससे पहले सलाह दे रहे हैं कि बाल धोने के बाद कंडीशनर करने की बजाए आप बाल धोने से पहले बालों में तेल की मालिश कर सकती हैं। इससे बाल ज्यादा नर्म और चमकदार हो जाएंगे। और मॉनसून में बालों का झड़ना भी कम होगा।
हेयर एक्सपर्ट रिवर्स हेयर वॉशिंग (Reverse hair washing) के कई लाभ गिनवाते हैं। वे मानते हैं कि इससे बालों की स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होती है। जो बालों की सेहत के लिए बहुत जरूरी है। सिर की पॉजीशन बदलने से बालों का बेस मजबूत होता है। जिससे बालों का झड़ना काफी हद तक रुक जाता है। अगर आप हेयर कलर या मेहंदी यूज करती हैं, तो भी रिवर्स हेयर वॉशिंग आपके लिए फायदेमंद है। इससे कलर के हानिकारक तत्व आपकी स्किन को टच नहीं कर पाते। और आप ज्यादा बेहतर तरीके से बाल धो पाती हैं।
Shea butter : ब्यूटी के लिए फायदेमंद शिया बटर के बारे कितना जानते हैं आप