रेटिनॉयड्स या रेटिनॉल में से मुहांसों के लिए बेहतर क्या है?

जानें क्या रेटिनॉयड और रेटिनॉल एक ही चीज़ हैं?

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : October 5, 2017 12:10 PM IST

मुंहासों से कौन बच सका है? अगर आपको पिम्पल या मुहांसे नहीं हुए हैं, तो आपके लिए अच्छा है, लेकिन अगर आप मुहांसों से परेशान हैं तो आप समझ सकते हैं कि अपनी त्वचा को साफ करने के लिए रेटिनॉयड्स जैसी चीज़ों का इस्तेमाल कितना मुश्किल है। आप अपनी त्वचा को साफ करने के लिए बेंज़ोइल पेरोक्साइड या सैलिसिलिक एसिड का विकल्प चुन सकते हैं। लेकिन इन्हें लगाना एक मुश्किल काम हो सकता है। पर अगर आप पहले से ही रेटिनॉयड्स (retinoids) और रेटिनोल (retinol) को लेकर उलझन में हैं, तो हम इसके बारे में बताते हैं। ब्यूटी एक्सपर्ट नंदिता दास हमें रेटिनॉल और रेटिनॉयड्स के बीच के अंतर को समझने में मदद कर रहे हैं।

क्या रेटिनॉयड और रेटिनॉल एक ही चीज़ हैं?

आपको यह पता होना चाहिए कि रेटिनोइड्स और रेटिनॉल एक जैसे नहीं हो सकते। रेटिनोयड्स और रेटिनॉल सिर्फ एक प्रकार का रेटिनॉइड्स (retinoid) है। रेटिनॉल एक कमजोर प्रकार का रेटिनॉइड्स है और यह एंटी-एजिंग उत्पादों में पाया जाता है। यह विटामिन ए का एक रूप है जो स्वाभाविक रूप से त्वचा को साफ करता है। रेटिनॉइड्स आपकी त्वचा की मृत कोशिकाओं को छिद्रों में भरने से रोकने में मदद करते हैं। वे त्वचा के अंदर की सूजन को भी शांत करते हैं। बहुत सारे लोग इसका अंदाजा नहीं होता लेकिन सूजन मुंहासे के प्रमुख कारणों में से एक है। इसीलिए आपको रेटिनॉइड्स का उपयोग करना चाहिए। एडैपलीन (adapalene) नामक एक अलग प्रकार का रेटिनॉयड्स है जो मुंहासों को रोकता है। आप इसे किसी केमिस्ट की दुकान से खरीद सकते हैं-किसी डॉक्टर की सलाह की जरूरत नहीं है।

रेटिनॉयड्स का इस्तेमाल कैसे किया जा सकता है?

  • आप रेटिनॉयड्स एडैपलीन का उपयोग केवल कुछ जगहों की बजाय पूरे चेहरे पर कर सकते हैं। हर दिन सुबह या रात, एक बार इसका प्रयोग करें। बस इस बात का ध्यान रखें कि यदि आप दिन के समय इसे लगा रहे हैं, आप एसपीएफ़ का इस्तेमाल भी करें।
  • एक माइल्ड क्लींजर लगाने के बाद, अपने पसंदीदा मॉइस्चराइज़र लगाएं और उसके बाद अपने चेहरे पर रेटिनॉयड्स लागू करें। यदि आप एक रेटिनॉयड्स का उपयोग कर रहे हैं, तो सबसे अच्छा यह है कि आप मुंहासे का इलाज करने वाले अन्य उत्पादों से बचें, क्योंकि इससे एलर्जी हो सकती है और थोड़ा बहुत आक्रामक हो सकता है।
  • इसके अलावा, इस बात का भी ख्याल रखें कि आप अपने चेहरे पर रेटिनॉयड्स की मोटी परत न लगाएं। आपको केवल अपने चेहरे पर एक पतली परत लगानी चाहिए।
  • अगर आपकी त्वचा बहुत अधिक रूखी-सूखी हो जाए, तो जब तक आपकी त्वचा रेटिनॉयड्स के अनुकूल न बन जाए तब तक एक दिन के अंतर के बाद इसे लगाएं। मॉइस्चराइज़र का उपयोग करने से त्वचा का सूखापन और जलन के अन्य लक्षणों को कम करने में मदद मिल सकती है।

Read this in English.

अनुवादक-Sadhna Tiwari

चित्रस्रोत-Shutterstock Images.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source