
... Read More
जैतून का तेल बालों में लगाएं, नहीं बचेंगे एक भी जुएं। © Shutterstock
क्या आपके बच्चे या आपके सिर में जुएं हो गए हैं? जुएं मारने वाली दवाओं और शैम्पू का इस्तेमाल करने के बाद भी सिर से जुएं नहीं जाते, तो जैतून का तेल यानी ऑलिव ऑयल ट्राई करके देखें। जैतून के तेल का इस्तेमाल फिटनेस के लिए तो किया जाता है ही साथ ही ये खूबसूरती निखारने का भी बेहतरीन नुस्खा है। इस तेल में विटामिन ए, बी, सी, डी और ई भरपूर होता है। इसके अलावा इसमें आयरन, एंटीऑक्सीडेंट, ओलेइक एसिड और ओमेगा फैटी एसिड भी पाए जाते हैं।
जैतून के तेल के सेहत लाभ तो कई हैं, पर यह जुएं मारने के लिए भी इस्तेमाल में लाए जाते हैं। अगर आपके बच्चे या आपके सिर में भी जुएं हैं, तो सप्ताह में दो से तीन बार जैतून के तेल का इस्तेमाल करना फायदेमंद रहेगा।
- जैतून का तेल लगाने से जुएं सांस नहीं ले पाते हैं, जिससे वे मर जाते हैं। इन्हें कंघी करके आसानी से निकाला जा सकता है।
- जैतून के तेल को टी ट्री ऑयल के साथ मिलाकर लगाना भी फायदेमंद रहेगा। इसे बालों में लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ दें। इसके बाद गुनगुने पानी से सिर धो दें। जुएं साफ हो जाएंगे।
- आप चाहें तो बेकिंग सोडा के साथ भी जैतून का तेल मिलाकर बच्चे के सिर में लगा सकते हैं। रात भर लगा रहने के बाद सुबह धो लें। अच्छे परिणाम पाने के लिए इस उपाय को एक सप्ताह में दो बार करें। कुछ लोग जैतून के तेल को दालचीनी पाउडर के साथ मिलाकर भी लगाते हैं।
- जैतून के तेल को सप्ताह में दो बार इस्तेमाल करें, इससे बच्चों के सिर से जुओं की समस्या दूर हो जाएगी।
- इस तेल में थोड़ा सा एल्कोहल मिला दें। इस मिश्रण को अपने सिर में अच्छी तरह से लगाएं। रात भर लगा रहने दें। सुबह सिर धो लें। आप चाहें तो नीम का तेल, लौंग का तेल, दालचीनी का तेल आदि तेलों का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।