Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Removing Dead Skin Cells: त्वचा कई परतों से बनी होती है और त्वचा में नयी कोशिकाओं का निर्माण लगातार होता है और पुरानी कोशिकाएं नष्ट होती रहती हैं। यही मृत कोशिकाएं या डेड स्किन सेल्स जब त्वचा की सबसे ऊपरी परत पर जमा होने लगती हैं तो इससे स्किन सख्त और डल दिखायी देने लगती है। हालांकि, स्वाभाविक प्रक्रिया के तहत ये डेड स्किन सेल्स त्वचा से झड़ जाती हैं लेकिन, प्रदूषण और कुछ केमिकल युक्त स्किन केयर प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल करने से यह प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाती और डेड स्किन सेल्स त्वचा पर स्थित रोम छिद्रों में अटक जाते हैं। त्वचा से जुड़ी विभिन्न स्किन प्रॉब्लम्स जैसे पिम्पल्स (pimples), फोड़े-फुंसियों, रैशेज (rashes) और ब्लैकहेड्स (blackheads) जैसी समस्याओं के लिए यही डेड स्किन सेल्स कारण बनती हैं। तो इस समस्या से कैसे बचा जा सकता है और डेड स्किन सेल्स को कैसे साफ किया जा सकता है? तो इसका जवाब है एक्सफॉलिएशन या स्क्रबिंग। (Removing Dead Skin Cells In Hindi)
त्वचा से मृत कोशिकाओं को साफ करने के तरीके को एक्फॉलिएशन (exfoliation process) कहा जाता है। इस प्रक्रिया में त्वचा की ऊपरी परत पर जमा डेड स्किन सेल्स को कुछ ऐसे प्रॉडक्ट्स की मदद से साफ किया जाता है जो स्किन की सौम्यता से सफाई करते हैं और स्किन का पोषण भी करते हैं। यूं तो बाजार में एक्सफॉलिएशन के लिए कई प्रॉडक्ट्स आसानी से मिल जाते हैं लेकिन जो लोग अपने स्किन केयर रूटीन में केवल नेचुरल इंग्रीडिएंट्स का इस्तेमाल करते हैं उनके लिए हम यहां लिख रहे हैं कुछ होममेड स्क्रब्स बनाने के तरीके।
इस स्क्रब मे ग्रीन और शहद के गुणों से भरपूर होता है। ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट् पाए जाते हैं जबकि शह में एंटी-बैक्टेरियल तत्व होते हैं जो स्किन को स्वस्थ रखने और इंफेक्शन जैसी समस्याओं से सुरक्षित रखने में मदद करते हैं। यह होममेड स्क्रब बनाने के लिए-
संतरे के छिलकों का पाइडर भी स्किन केयर में काफी इस्तेमाल होता है। यह स्किन को नमी देकर उसे सॉफ्ट बनाता है और स्किन को क्लीन रखने में भी मदद करता है। त्वचा पर जमा डेड स्किन सेल्स को साफ करने के लिए भी संतरे के छिलकों का इस्तेमाल किया जाता है। इसके लिए-