
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Updated : February 5, 2024 2:04 PM IST
Anti-Aging Night Cream : हर महिला और पुरुष की चाहत होती है कि उसकी स्किन बेदाग और खूबसूरत नजर जाए। हालांकि, समय के साथ चेहरे पर झुर्रियां और महीने रेखाएं बनना काफी कॉमन है। लेकिन कई बार ये झुर्रियां कम उम्र में ही चेहरे पर नजर आने लगती हैं। अगर आपके चेहरे पर भी झुर्रियां और फाइन-लाइंस काफी ज्यादा हो रहे हैं, तो इस स्थिति में आपको एंटी-एजिंग क्रीम का प्रयोग करना चाहिए। हालांकि, मार्केट में मौजूद एंटी-एजिंग क्रीम में कई तरह के केमिकल्स होने की संभावना होती है, जिससे स्किन खराब होने की संभावना होती है। स्किन की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए आप घर पर तैयार एंटी-एजिंग क्रीम लगा सकते हैं। रोजाना रात में सोने से पहले अगर आप इस क्रीम को लगाते हैं, तो इससे आपकी स्किन की लटकती झुर्रियां कम हो सकती है। आइए जानते है इस क्रीम को घर पर कैसे तैयार करें और लगाने का सही तरीका क्या है?
घर पर एंटी-एजिंग नाइट क्रीम तैयार करने के लिए सबसे पहले 1 कटोरी लें, इसमें एलोवेरा जेल डालें और फिर विटामिन ई कैप्सूल तोड़कर डालें। इसके बाद इसमें गुलाब जल डालकर तीनों चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करें। अब इसमें ग्लिसरीन डालकर दोबारा से इसे अच्छी तरह से मिला लें। बाद में इसमें खूशबू आने के लिए एसेंशियल ऑयल की 5 बूंदें डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। लीजिए एंटी-एजिंग नाइट क्रीम तैयार है। अब इसे एक साफ एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करें।
इस नाइट क्रीम को चेहरे पर लगाने का सबसे अच्छा समय रात में सोने से पहले है। इसे चेहरे पर लगाने के लिए सबसे पहले अपने फेस को अच्छी तरह से साफ कर लें। इसके बाद इस क्रीम को अपनी हथेली पर लेकर चेहरे पर लगाएं और 5 मिनट तक अच्छे से मसाज करें। इससे आपके चेहरे की झुर्रियां कुछ ही दिनों में गायब हो जाएगी।
रात में चेहरे पर होने वाली झुर्रियों को गायब करने के लिए आप इन असरदार नाइट एंटी-एजिंग क्रीम का प्रयोग कर सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपकी स्किन खराब हो रही है, तो ऐसी स्थिति में अपने स्किन केयर एक्सपर्ट की सलाह लें।