... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Yogita Yadav | Published : May 14, 2019 2:01 PM IST
जिनका रंग गोरा होता है, उनके साथ यह समस्या ज्यादा पेश आती है। गर्मियों के मौसम में जब तेज धूप में निकलना पड़ता है तब ये धब्बे और ज्यादा दिखाई देने लगते हैं। ©Shutterstock.
उम्र बढ़ने के साथ-साथ त्वचा पर कहीं-कहीं धब्बे नजर आने लगते हैं। जिनका रंग गोरा होता है, उनके साथ यह समस्या ज्यादा पेश आती है। गर्मियों के मौसम में जब तेज धूप में निकलना पड़ता है तब ये धब्बे और ज्यादा दिखाई देने लगते हैं। इन्हें आप फाउंडेशन से छुपाने की कोशिश करती हैं, तो ये छुप तो जाते हैं पर कम नहीं होते। इन एजिंग स्पॉट को बढ़ने से रोकने के लिए जरूरी है कि प्राकृतिक उपायों को अपनाया जाए। इसके लिए आप इस घरेलू फेसपैक का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें - ब्यूटी टिप्स : आपकी ये गलतियां खराब कर सकती हैं आपका लुक
क्या हैं एज स्पॉट
उम्र बढ़ने के साथ-साथ त्वचा पर कई तरह के दाग-धब्बे उभरने लगते हैं, जिन्हें 'एज स्पॉट्स' कहते हैं। आमतौर पर ये दाग-धब्बे चेहरे, हाथों और गर्दन पर उभरते हैं। ज्यादातर लोगों को लगता है कि ये 'एज स्पॉट्स' बढ़ती उम्र के कारण होते हैं।
यह भी पढ़ें – टैनिंग की वजह से काली दिखने लगी है गर्दन, तो करें ये घरेलू उपाय
ये है वजह
मगर इन दाग-धब्बों का कारण सूरज की हानिकारक अल्ट्रावायलेट किरणें हैं। यही कारण है कि जो लोग धूप में ज्यादा रहते हैं, उनमें ये 'एज स्पॉट्स' उम्र से पहले ही दिखने लगते हैं। आमतौर पर ऐसे दाग गोरे लोगों की त्वचा पर ज्यादा नजर आते हैं। इनकी वजह से आपकी त्वचा की खूबसूरती खराब होती है। इन 'एज स्पॉट्स' को हटाने के लिए आप घर पर ही स्पेशल फेस मास्क बना सकते हैं।
यह भी पढ़ें – तीखी धूप भी नहीं छीन पाएगी चेहरे का निखार, डायट में शामिल करें ये फूड
फेस मास्क बनाने के लिए सामग्री
2 चम्मच ओटमील
1 चम्मच योगर्ट
1 चम्मच नींबू का रस
1 चम्मच हल्दी
इस तरह बनाएं फेस मास्क
'एज स्पॉट्स' को कम करने के लिए फेस मास्क बनाना आसान है।
ओटमील को ब्लेंडर में अच्छी तरह पीसकर पाउडर बना लें।
अब एक कटोरी में 1 चम्मच योगर्ट लें और 1 चम्मच ओटमील का पाउडर डालें।
इसमें नींबू का रस और हल्दी पाउडर मिला दें।
इन सभी सामग्रियों को अच्छी तरह मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें।
इस तरह करें इस्तेमाल
इस फेसमास्क के इस्तेमाल के लिए सबसे पहले चेहरे को सादे पानी से अच्छी तरह धो लें।
अब इस पेस्ट को चेहरे के उस हिस्से में लगाएं, जहां आपको 'एज स्पॉट्स' नजर आ रहे हैं।
हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में पेस्ट को दाग-धब्बों पर 5 मिनट के लिए स्क्रब करें।
पेस्ट को 30 मिनट तक चेहरे पर लगा रहने दें और फिर सादे पानी से धो लें।
इसके बाद त्वचा पर अपनी स्किन के अनुसार मॉइश्चराइजर लगाएं।
आप इस फेस मास्क का इस्तेमाल सप्ताह में 2 बार कर सकते हैं।
फेस मास्क बनाने में हल्दी का प्रयोग बहुत ज्यादा न करें, क्योंकि इससे आपकी त्वचा पर पीलापन आ जाएगा।
अगर आपकी त्वचा ड्राई है, तो आप नींबू के रस की जगह शहद का प्रयोग करें। नींबू का रस आपकी त्वचा को और ज्यादा ड्राई बना सकता है।
आप चाहें तो थोड़ी ज्यादा मात्रा में इस फेस मास्क को बनाकर फ्रिज में स्टोर कर सकते हैं। एक बार बनाने के बाद इसे 15 दिन तक इस्तेमाल करें।