बगीचे में लगे इस पेड़ के पत्तों से हटाएं जिद्दी झाइयां, फ्री में चेहरे के दाग-धब्बे हो जाएंगे दूर

Jhaiya Kaise Hataye : चेहरे पर मौजूद जिद्दी झाइयों को हटाने के लिए आपको महंगे-मंहगे क्रीम को लगाने की जरूरत नहीं है। आप बगीचे में लगे पेड़ से कुछ पत्तियों को तोड़कर लगाएं, इससे काफी अच्छा रिजल्ट मिलेगा। आइए जानते हैं इस बारे में-

WrittenBy

Written By: Mishra Kishori | Updated : December 12, 2024 4:45 PM IST

Neem Leaves for Freckles : स्किन पर अगर किसी भी तरह के दाग-धब्बे हो जाए, तो चेहरे की खूबसूरती खराब लगने लगती है। मुख्य रूप से चेहरे पर होने वाली जिद्दी झाइयां स्किन पर काफी ज्यादा भद्दी नजर आती है। इसे हटाना भी काफी मुश्किल होता है। बता दें कि झाइयां स्किन पर होने वाले काले धब्बों को कहा जाता है। ये धब्बे, मेलेनिन नामक पिगमेंट के कारण होता है। मेलेनिन स्किन, बाल और आंखों के रंग का जिम्मेदार होता है। अगर शरीर में इसकी अधिक मात्रा हो जाए, तो स्किन पर झाइयां बनने लती हैं। झाइयों को मेलास्मा भी कहा जाता है। यह परेशानी कई कारणों से होती है, जिसमें हार्मोनल बदलाव, गलत खान-पान, विटामिन ए, बी12, विटामिन सी, और ई की कमी इत्यादि हो सकती है। इस जिद्दी झाइयों को दूर करने के लिए आप नीम के पत्तों का प्रयोग कर सकते हैं। नीम के पत्तों में मौजूद औषधीय गुण झाइयों को हटाने में प्रभावी हो सकते हैं। आइए जानते हैं झाइयों को हटाने के लिए नीम किस तरह है फायदेमंद और कैसे करें इसका प्रयोग?

झाइयां हटाने में कैसे फायदेमंद है नीम की पत्तियां?

नीम की पत्तियों से चेहरे पर मौजूद जिद्दी झाइयों को हटाने में काफी हद तक मदद मिल सकती है। दरअसल, नीम में कई तरह के बायोएक्टिव यौगिक होते हैं, जैसे - निम्बिन और निम्बिडिन। इसमें शक्तिशाली एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल, एंटी-वायरल और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए गए हैं। ये यौगिक अतिरिक्त मेलेनिन उत्पादन को कम करने में काफी हद तक मदद करते हैं। साथ ही अन्य पिगमेंटेशन समस्याओं को कम कर सकते हैं।

झाइयां हटाने के लिए कैसे इस्तेमाल करें नीम

नीम और चंदन

चेहरे की जिद्दी झाइयों को हटाने के लिए नीम और चंदन के प्रयोग करना काफी प्रभावी हो सकता है। इसका प्रयोग करने के लिए आधा चम्मच करीब चंदन का पाउडर लें, इसमें थोड़ा सा नीम का पाउडर मिक्स करें। पेस्ट तैयार करने  लिए आप चाहे, तो पानी या फिर गुलाबजल का प्रयोग कर सकते हैं। तैयार मिश्रण को चेहरे पर लगाएं और करीब 10 से 15 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद नॉर्मल पानी की मदद से अपना चेहरा धो लें और फिर स्किन को मॉइस्चराइज करें। सप्ताह में कुछ दिनों तक इसका प्रयोग करने से चेहरे की जिद्दी झाइयां कम हो सकती हैं।

नीम और तुलसी का पेस्ट

चेहरे पर जिद्दी झाइयों को जड़ से हटाने के लिए आप नीम और तुलसी का पेस्ट लगा सकते हैं। इसके लिए नीम और तुलसी के पत्तों को बराबर मात्रा में लेकर इसे पीस लें। इसके बाद इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर करीब 10 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद नॉर्मल पानी से चेहरा साफ कर लें और फिर स्किन को मॉइस्चराइज करें।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source