... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Kishori Mishra | Published : August 19, 2020 1:17 PM IST
बदलते मौसम में आपके सिर में हो सकते हैं मुंहासे, इन घरेलू उपायों से करें इसे गायब
Scalp Pimple Remedies : मौसम में बदलाव के साथ-साथ हमें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बदलते मौसम के कारण कभी सर्दी-जुकाम, तो कभी बुखार जैसी समस्याओं से हम परेशान हो जाते हैं। इन सभी बीमारियों के साथ-साथ स्किन की भी समस्याएं होने लगती हैं। मौसम के मिजाज के कारण स्किन पर कई तरह की एलर्जी होने लगती है। कुछ लोगों को बदलते मौसम के कारण स्किन में लालिमा आ जाती है, तो कई दफा स्किन में चकते-चकते दिखने लगते हैं। खासकर बरसात के सीजन में स्किन पर कई तरह के संक्रमण होने का खतरा बढ़ (Scalp Pimple Remedies ) जाता है। इन्हीं संक्रमणों में से एक है मुंहासे की समस्या। चेहरे पर मुंहासों के बारे में आपने जाना ही होगा, लेकिन सिर के मुंहासों के बारे में बहुत ही कम पढ़ा होगा। आज हम आपको बताने जा रहे हैं आखिर सिर के मुंहासे क्या होते हैं और इसका इलाज क्या (Scalp Pimple Remedies ) है?
चेहरे पर होने वाले मुंहासों की तरह की सिर के मुंहासे होते हैं। सिर पर पिम्पल्स होने के कई कारण हो सकते हैं, जैसे सिर पर अधिक तेल लगाना या फिर सिर के पोर्स का बंद होना। सिर पर मुंहासे होने का एक अन्य कारण बालों में क्रीम और जेल का इस्तेमाल करना हो सकता है। इसके अलावा अधिक शैम्पू का इस्तेमाल करने वालों को भी मुंहासे की समस्या हो सकती है, क्योंकि अधिक शैम्पू का इस्तेमाल करने से सिर के स्किन सूखने लगते हैं। सिर में होने वाले ये मुंहासे काफी कष्टदायी होते हैं। इसके कारण व्यक्ति के बाल झड़ने लगते हैं।
बालों को सुरक्षित रखने के लिए नारियल का तेल काफी लंबे समय से इस्तेमाल किया जा रहा है। डॉक्टर्स भी नारियल का तेल लगाने की सलाह देते हैं। नारियल के तेल में एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटीमाइक्रोबियल के गुण पाए जाते हैं, जो सिर के मुंहासो से राहत दिलाने में आपकी मदद करते हैं। सिर के मुंहासों को गायब करने के लिए आपको बस सिर में नारियल के तेल से अच्छी तरह मसाज करनी होगी। ऐसा करने से कुछ दिनों के बाद सिर के मुंहासे ठीक हो जाएंगे।
कई औषधीय गुणों से भरा एलोवेरा सिर के मुंहासों के लिए औषधी के समान कार्य करता है। स्किन से जुड़ी कई स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने के लिए डॉक्टर भी एलोवेरा लगाने की सलाह देते हैं। दरअसल, एलोवेरा में एंटी-मुंहासे, एंटी-इंफ्लेमेटरी और हीलिंग के गुण पाए जाते हैं, जो बालों के लिए काफी अच्छे होते हैं। सिर के मुंहासों से छुटकारा पाने के लिए एलोवेरा के जेल को सीधे अपने सिर में लगाएं। कुछ समय के बाद अपने बालों को धो लें। ऐसा करने से सिर के मुंहासे कुछ दी दिनों में ठीक हो जाएंगे।
टी ट्री ऑयल में एंटी-माइक्रोबियल गुण पाए जाते हैं। एंटी-माइक्रोबियल, मुंहासे पैदा होनेवाले रोगाणुओं से लड़ता है। टी ट्री ऑयल (Tea Tree Oil) को अपने सिर में मालिश करें। ऐसा करने से कुछ ही दिनों में सिर के मुंहासे गायब हो जाएंगे।
इन 3 कारणों से झड़ते हैं बाल, समय रहते कराएं इसका उपचार
काली मिर्च से बालों की ये 4 परेशानियां होंगी गायब, इस तरह करें इस्तेमाल