ज़रा देर भी धूप में रहने से झुलस जाती है त्वचा? तो हो सकती ये वजहें!

कई लोग खराब गुणवत्ता वाले सनस्क्रीन का इस्तेमाल करते हैं और इस वजह से भी वे बार बार सनबर्न के शिकार हो जाते हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : October 9, 2018 7:05 PM IST

धूप में घूमने जहां शरीर को विटामिन डी मिलता है वहीं हमारी त्वचा को बहुत देर तक धूप में रहने से कई समस्याएं होती हैं। सूरज की यूवी किरणें में बहुत देर रहने से आपको सनटैन और सनबर्न जैसी स्किन प्रॉब्लम्स हो सकती हैं। लेकिन कुछ लोगों को सनबर्न की समस्या बार-बार और गंभीर रुप से होती है। इसकी वजह जानने की कोशिश की और हमने बात की डर्मटॉलॉजिस्ट डॉ. सेजल शाह से जिन्होंने बताया सनबर्न के कारणों के बारे में-

  • अगर आप बीच पर घूमने गये हैं या फिर आपको काफी देर तक बाहर धूप में रहना है तो ऐसे में आपको सही टोपी का चुनाव करना होगा। अमूमन अधिकतर लोग धूप में गलत टोपी पहनकर बाहर निकल जाते हैं जबकि आपको बेसबॉल कैप पहननी चाहिए। बेसबॉल कैप लगभग 98% यूवी किरणों को रोक देते हैं। इसके अलावा बालों को धूप से बचाने के लिए आप कोई हेयरस्टाइल न अपनाएं बल्कि सीधा पीछे की तरफ कंघी करें।
  • अगर आप बीच पर सिर्फ एक हाफ टी शर्ट पहनकर निकल पड़ते हैं तो जान लें कि इससे सनबर्न होने की संभावना बढ़ जाती है। अधिकतर टी शर्ट का यूपीएफ 6 होता है। यूपीएफ कपड़ो के लिए ठीक वैसा ही मापक है जैसे एसपीएफ सनस्क्रीन के लिए होता है। इसलिए धूप में बाहर जाते समय कम से कम यूपीफ 50 वाले फुल स्लीव टी-शर्ट पहन कर जायें।
  • कई बार जब आप सनस्क्रीन लगाकर भी बाहर जाते हैं फिर भी आपको सनबर्न हो जाता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि किसी भी सनस्क्रीन का तेज धूप में बस कुछ घंटे असर रहता है उसके बाद उनका असर कम हो जाता है। इसलिए अगर आपको कई घंटों तक धूप में रहकर काम करना हो तो ऐसे में हर 45 मिनट के बाद चेहरे को धुलकर फिर से सनस्क्रीन लगायें।
  • कई लोग खराब गुणवत्ता वाले सनस्क्रीन का इस्तेमाल करते हैं और इस वजह से भी वे बार बार सनबर्न के शिकार हो जाते हैं। एसपीएफ के साथ साथ क्रीम में जिंक ऑक्साइड और टाइटेनियम ऑक्साइड भी होना चाहिए जो यूवी किरणों को स्किन तक पहुँचने से पूरी तरह रोक देते हैं। अच्छी गुणवत्ता वाले सनस्क्रीन काफी देर तक टिकते भी हैं।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source