जानिये बार बार आप क्यों हो जाते हैं सनबर्न के शिकार

अगर आप भी बार बार होने वाले सनबर्न से परेशान हैं तो लाइफस्टाइल में ये बदलाव लायें!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : June 8, 2017 1:17 PM IST

सूरज से निकलने वाली हानिकारक यूवी किरणें इतनी हानिकारक होती हैं कि अगर आप काफी देर तक इनके संपर्क में रहें तो आपको सनबर्न जैसी समस्या हो सकती है। जिन लोगों की स्किन काफी सेंसिटिव होती है वे सनबर्न के शिकार बहुत जल्दी होते हैं। हालांकि कई लोग इससे बचने के लिए धूप में निकलने से पहले सनस्क्रीन लगाकर बाहर निकलते हैं लेकिन फिर भी कुछ लोग इसकी चपेट में आ जाते हैं। जानी मानी डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. सेजल शाह यहां बता रही हैं कि आपकी किन गलतियों की वजह से आप बार बार सनबर्न की चपेट में आ जाते हैं।

  • अगर आप बीच पर घूमने गये हैं या फिर आपको काफी देर तक बाहर धूप में रहना है तो ऐसे में आपको सही टोपी का चुनाव करना होगा। अमूमन अधिकतर लोग धूप में गलत टोपी पहनकर बाहर निकल जाते हैं जबकि आपको बेसबॉल कैप पहननी चाहिए। बेसबॉल कैप लगभग 98% यूवी किरणों को रोक देते हैं। इसके अलावा बालों को धूप से बचाने के लिए आप कोई हेयरस्टाइल न अपनाएं बल्कि सीधा पीछे की तरफ कंघी करें।
  • अगर आप बीच पर सिर्फ एक हाफ टी शर्ट पहनकर निकल पड़ते हैं तो जान लें कि इससे सनबर्न होने की संभावना बढ़ जाती है। अधिकतर टी शर्ट का यूपीएफ (Ultraviolet Protection Factor) 6 होता है। यूपीएफ कपड़ो के लिए ठीक वैसा ही मापक है जैसे एसपीएफ सनस्क्रीन के लिए होता है। इसलिए धूप में बाहर जाते समय कम से कम यूपीफ 50 वाले फुल स्लीव टी-शर्ट पहन कर जायें।
  • कई लोग खराब गुणवत्ता वाले सनस्क्रीन का इस्तेमाल करते हैं और इस वजह से भी वे बार बार सनबर्न के शिकार हो जाते हैं। एसपीएफ के साथ साथ क्रीम में जिंक ऑक्साइड और टाइटेनियम ऑक्साइड भी होना चाहिए जो यूवी किरणों को स्किन तक पहुँचने से पूरी तरह रोक देते हैं। अच्छी गुणवत्ता वाले सनस्क्रीन काफी देर तक टिकते भी हैं।
  • कई बार जब आप सनस्क्रीन लगाकर भी बाहर जाते हैं फिर भी आपको सनबर्न हो जाता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि किसी भी सनस्क्रीन का तेज धूप में बस कुछ घंटे असर रहता है उसके बाद उनका असर कम हो जाता है। इसलिए अगर आपको कई घंटों तक धूप में रहकर काम करना हो तो ऐसे में हर 45 मिनट के बाद चेहरे को धुलकर फिर से सनस्क्रीन लगायें।

Read this in English

अनुवादक: Anoop Singh

चित्र स्रोत: Shutterstock

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source