
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Published : August 29, 2018 12:13 PM IST
मेक-अप करने में लड़कियां जितनी सावधानी बरतती हैं, मेकअप उतारते वक़्त उतना ध्यान शायद ही वो देती हैं। जी हां, थकान और नींद की वजह से आप अगर मेकअप उतारने में आलस करती हैं तो उसके बड़े नुकसान हो सकते हैं। दरअसल मेक-अप के सामान में ऑर्गेनिक और मिनरल जैसे खतरनाक केमिकल्स मिले होते हैं। काफी लंबे समय तक आपके चेहरे पर लगा मेक-अप आपकी स्किन को नुकसान पहुंचा सकता हैं। इससे आपके चेहरे पर झुर्रियां पड़ सकती हैं और चेहरे की नैचुरल बनावट तक बिगड़ सकती है। इसके अलावा आपकी त्वचा ढलने लगेगी और आंखों में जलन और सूजन होने लगेगी। साथ ही कुछ और बड़े नुकसान हो सकते हैं आपकी त्वचा को जैसे-
1.त्वचा का रुखापन
मेकअप की वजह से रोमछिद्रों के बंद हो जाने और सीबम प्रॉडक्शन के कम होने के बाद स्किन ड्राई हो जाती है। ड्राई स्किन रिपेयर प्रोसेस को भी कम कर देती है जिसके कारण चेहरे पर झुर्रियां हो जाती हैं और स्किन बेहद सुस्त नजर आती है।
2. त्वचा में जलन
एक्सपर्ट के अनुसार सेंस्टिव स्कीन पर लाल धब्बे और और उसके रूखी होने के ज्यादा चांस होते हैं। इसका कारण ये है कि जब आप मेक-अप के साथ सोती हैं तो केमिकल्स और बाहर की धूल-मिट्टी मिलकर छिद्र बंद कर देते हैं, इससे एलर्जी हो जाती है और चेहरे पर दाने हो जाते हैं। इसके अलावा त्वचा में जलन जैसा महसूस होता है और स्किन ड्राई भी हो जाती है।
3. पिंपल्स
आपके चेहरे के साथ-साथ पूरे शरीर में बड़ी संख्या में छिद्र होते हैं। अगर चेहरे पर रातभर मेक-अप लगा रहेगा तो ये छिद्र बंद हो सकते हैं और आपकी त्वचा में सीबम (sebum) उत्पादन नहीं होगा। सीबम न केवल त्वचा को चिकना बनाता है बल्कि त्वचा की डेड स्किन सेल को भी दूर करने में मदद करता है। छिद्र बंद होने के कारण सीबम केमिकल्स और बाहरी धूल-मिट्टी के साथ मिलकर छिद्र में इन्फेक्शन कर सकते हैं।
4.आंखों में जलन और इन्फेक्शन
आपको सोने से पहले अपनी आंखों के आसपास से मेक-अप हटाना जरूरी है। आँखों के मेक-अप में मौजूद केमिक्ल्स से आंखों में जलन, एलर्जी और इन्फेक्शन होने का खतरा बना रहता है। इतना ही नहीं आपकी आंखें कमजोर भी हो सकती हैं।
5.बढ़ती उम्र का असर
मेक-अप लगाकर सोने से स्किन का रिन्यूअल प्रोसेस धीमा हो जाता है। मेक-अप लगे रहने से स्किन में हवा का प्रवाह कम हो जाता है और केमिकल्स छिद्र में घुस जाते हैं। इसके अलावा चेहरे पर मेक-अप लगे रहने से पर्यावरण प्रदूषण के कण स्किन पर जमा हो जाते हैं जिससे चेहरे पर ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस पैदा हो जाता है। इससे स्किन की आणविक संरचना प्रभावित होती है और चेहरा उम्र से पहले ही ढलने लगता है।
चित्र स्रोत : Shutterstock.