... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Swati | Updated : March 1, 2024 10:01 AM IST
Home remedies for hair fall: डिलीवरी के बाद महिलाओं में हार्मोनल चेंजेस तेज़ी से होता है। जिस कारण महिलाओं को कई सारी हेल्थ से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। डिलीवरी के बाद अक्सर महिलाओं में बाल गिरने की समस्या बेहद आम पाई जाती है। जिस समस्या से वे काफी परेशान रहती हैं। कहते हैं डिलीवरी के बाद महिलाओं में उनका एस्ट्रोजन लेवल का स्तर इतना काम हो जाता है की उनमें बाल गिरने एवं झड़ने की समस्या उत्पन्न हो जाती है।कई महिलाओं के साथ यह समस्या इतनी गंभीर हो जाती है कि वे गंजेपन का शिकार हो जाती है। ऐसे में महिलाओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कभी - कभी कुछ महिलाएं इस समस्या के कारण डिप्रेशन में भी चली जाती है। डिलीवरी स्टेज औरतों के लिए बेहद ही नाजुक होता है। इस स्टेज से गुजरने के लिए एवं उनके समाधान के लिए महिलाएं विभिन्न तरीकेआजमाती हैं पर फिर भी उन्हें 100% रिजल्ट नहीं मिलता है।
तो यदि आपको भी बाल झड़ने की समस्या सता रही है, तो बिलकुल न हो परेशान हों। आज इस लेख में हम आपके लिए बाल झड़ने की समस्या को रोकने के लिए एक ऐसा घरेलू नुस्खा लेकर आये हैं, जिसे आजमाकर आप बाल झड़ने जैसी समस्या से हमेशा के लिए छुटकारा पा सकते हैं।
यदि आपके डिलीवरी के बाद भी बाल झड़ना बंद नहीं हो रहे हैं, तो इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप अंडे से बना हेयर पैक का इस्तेमाल कर सकती है। अंडे में प्रोटीन पाया जाता है, जो आपके बालों को मजबूती प्रदान करता है और उन्हें घाना बनाने में मदद करता है। इसके लिए आप एक बाउल में अंडे का सफ़ेद हिस्सा लें। अब उसमें 2 से 3 चम्मच जैतून का तेल मिला लें। दोनों को मिलाकर घोल तैयार कर लें। अब इस तैयार घोल को अपने बालों के स्केल्प पर धीरे - धीरे लगाएं। आधे घंटे के बाद इस पैक को गुनगुने पानी से धो लें।
यदि आपको लगातार बल झड़ने की समस्या सता रही है, तो इसके लिए आप आवंला का सेवन कर सकते हैं। आप आंवले को सूखा यानी पाउडर के रूप में खा सकते हैं और चाहें तो इसकी सब्जी भी बना कर खा सकती हैं। आंवले में बालों को मजबूत करने की बहुत शक्ति होती है। आंवले का सेवन बालों के लिए रामबाण माना जाता है।
भृंगराज एक ऐसी ख़ास जड़ी बूटी है जो आपके झड़ते बालों के लिए वरदान साबित होती है। जी हाँ तो यदि आपको बाल झड़ने की समस्या है तो इसके लिए आप नियमित भृंगराज के तेल से अपने बालों में मालिश करें। इससे आपके बाल लम्बे, घने, काले और मजबूत बनेनेगे।
बाल झड़ने की समस्या से निजात पाने के लिए आप अरंड के तेल का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। इसके लिए आप चाहें तो बाजार से अरंड के तेल को खरीद सकती हैं या फिर घर में तैयार कर सकती हैं। घर में तैयार करने के लिए सबसे पहले आपको कड़ाई लें। उसमें सरसों का तेल डालें। इसके बाद जब तेल गर्म हो जाये तो अरंड के पत्तों को उस तेल की कढ़ाई में डाल दें। कुछ देर तक इन पत्तों को तेल में फ्राई होने दें। इसके बाद गैस को बंद कर दें। जब तेल ठंडा हो जाये। तो इस तेल को किसी साफ़ बोतल में छान लें। इसके बाद आप तैयार तेल को अपने बालों के स्केल्प पर लगाएं। कुछ देर तक तेल को बालों में लगा रहने दें। इसके बाद शैम्पू कर लें। इस तरह यदि नियमित रूप से इन आयुर्वेदिक चीजों का इस्तेमाल करते हैं तो जल्द ही बल झड़ने की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।