अचानक से झड़ने लगे हैं आपके बाल? सिर में दाद और हाई टेस्टोस्टेरोन जैसे हो सकते हैं ये 7 कारण

Sudden Hair Loss: बाल झड़ना आयरन की कमी या फिर खराब हेयर केयर रूटीन के कारण हो सकता है। लेकिन जब अचानक से बहुत ज्यादा बाल झड़ने लगे तो ये चिंता की बात हो सकती है।

WrittenBy

Written By: Pallavi Kumari | Published : August 8, 2022 4:26 PM IST

अगर आपके एक दिन में 100 बाल झड़ते हैं तो ये नॉर्मल है। लेकिन, जब इससे ज्यादा बाल झड़ते हैं तो ये हेयर फॉल हो सकता है। हेयर फॉल का भी एक पैटर्न होता है। जैसे कि किसी खास मौसम में या बीमारी के बाद ठीक होने के दौरान हेयर फॉल होना एक नॉर्मल बात है। लेकिन अगर अचानक से बाल झड़ने लगे तो ये परेशानी हो सकती है। ऐसे में बहुत से लोग अचानक बाल झड़ने के कारण (Sudden Hair Loss Causes) परेशान हो जाते हैं, कि आखिरकार ये हो क्यों रहा है? तो, आइए जानते हैं अचानक बाल झड़ने का कारण(Reasons for Sudden Hair Loss in hindi)

अचानक बाल झड़ने के कारण-Sudden Hair Loss Causes in Hindi

1. सिर में दाद खुजली के कारण-Ringworm

सिर में दाद, सुन कर आपको अजीब लग सकता है। लेकिन ये सच है। दरअसल, सिर में दाद अचानक बाल झड़ने का कारण बन सकता है। दाद एक फंगल संक्रमण है जो अचानक बालों के झड़ने का कारण बन सकता है। स्कैल्प पर दाद अस्थायी गंजेपन का कारण बन सकता है। ये पहले आपको लग सकता है कि शायद एक पैच पर ही हेयर फॉल हुआ है, पर अंत में बाल कमजोर हो कर टूट जाते हैं। ऐसे में आपके त्वचा की खुजली और दाने हो सकते हैं। साथ ही आपको रिंग जैसे धब्बे, बाहर लाल रंग के साथ और सर्कल के अंदर त्वचा की टोन से मेल खाते हुए दाद नजर आ सकता है। ऐसे में डॉक्टर से संपर्क करें और ऐंटिफंगल और एंटीबायोटिक दवा लें।

2. हाई टेस्टोस्टेरोन के कारण-High testosterone

हाई टेस्टोस्टेरोन अचानक बाल झड़ने के कारण बन सकता है। दरअसल, जब टेस्टोस्टेरोन ज्यादा बढ़ जाता है तो आपके बालों के रोम सिकुड़ सकते हैं और बालों को अंदर से कमजोर कर सकते हैं। इससे बाल पतले हो सकते हैं और झड़ सकते हैं। तो, शरीर में अचानक होने वाला बाल, हार्मोल बदलाव का भी संकेत हो सकता है। तो, ऐसे में डॉक्टर से संपर्क करें और हार्मोन संतुलित करने की कोशिश करें।

3. विटामिन ए ज्यादा लेने से-Vitamin A toxicity

विटामिन ए(Vitamin A) ज्यादा होने से भी आपके बाल झड़ सकते हैं। इसे विटामिन ए टॉक्सिटी कहते हैं। दरअसल, इसमें विटामिन ए ज्यादा होने से स्कैल्प में सूजन बढ़ सकता है। साथ ही बाल अंदर से कमजोर हो कर तेजी से झड़ सकते हैं। ऐसी स्थिति में जरूरी ये है कि क्रोनिक हेयर फॉल को बिलकुल भी नजरअंदाज ना करें। क्योंकि आगे चल कर और बढ़ सकती है।

4. गर्भनिरोधक गोलियां-Contraceptive pills

गर्भनिरोधक गोलियों का उपयोग करते समय लोगों को बालों के झड़ने का अनुभव हो सकता है। यहां कि गर्भनिरोधक गोलियों के कारण बालों के झड़ने का अनुभव कई हफ्तों या महीनों के बाद हो सकता है। दरअसल, ये हाई एण्ड्रोजन वाली गोलियां हो सकती हैं जो कि कई समस्याओं का कारण हो सकती है। ये हार्मोनल गड़बड़ियों को प्रभावित करते हैं, जिससे बालों तेजी से झड़ सकते हैं।

5. स्कैल्प इंफेक्शन के कारण-Scalp infection

स्कैल्प इंफेक्शन आपके स्कैल्प को पपड़ीदार बना सकती है। ये और स्कैल्प में सूजन पैदा करती है, जिससे हेयर फॉल हो सकता है। इससे आप गंजेपन का शिकार हो सकते हैं। इसलिए स्कैल्प इंफेक्शन के लक्षण दिखते ही आपको तुरंत अपने डॉक्टर से बात करनी चाहिए , उन्हें इसके बार में बता चाहिए और डॉक्टर से इसका इलाज करवाना चाहिए।

6. स्कैल्प सोरायसिस-Scalp psoriasis

स्कैल्प सोरायसिस होने पर बाल बड़ी तेजी से झड़ने लगते हैं। इस दौरान में खुजली और इंफेक्शन सब ज्यादा होता है। स्कैल्प का सोरायसिस साफ हो जाने पर बाल फिर से उगने लगते हैं, लेकिन इसमें समय लगता है। कभी न कभी सोरायसिस हो जाता है। इससे बालों के झड़ने की समस्या हो सकती है।

7. टेलोजेन एफ्लुवियम-Telogen effluvium

टेलोजेन एफ्लुवियम (Telogen effluvium) एक ऐसी स्थिति है जहां बाल तेजी से झड़ने लगते हैं। दरअसल, ये बाल आने और जाने का प्रोसेस है। टेलोजेन एफ्लुवियम (Telogen effluvium ), बाल झड़ने का कारण होते हैं। आमतौर पर एक अस्थायी स्थिति है जो समय के साथ हल हो जाती है। ये गंभीर तनाव के कारण भी होता है। ऐसे में आपको इस समस्या से बचने की कोशिश करनी चाहिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source