Hair Fall: तनाव की वजह से होता है अधिकांश पुरुषों का हेयर फॉल, स्ट्रेस के अलावा इन वजहों से भी हो जाते हैं बाल झड़ना शुरु

पुरुषों में हेयर फॉल  की समस्या में तेज़ी से बढ़ोतरी हो रही है। इसके कई कारण हो सकते हैं। लेकिन, एक्सपर्ट्स और हाल ही में आयोजित एक सर्वे में स्ट्रेस यानि तनाव को इसकी मुख्य वजह बताया गया है। 

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : February 6, 2020 4:34 PM IST

Men's Hair Loss: मेल पैटर्न हेयर लॉस (Male Pattern Hair Loss) पुरुषों में होने वाले हेयर लॉस (Men's Hair Loss) का एक प्रकार है। इसमें, सिर के पीछे के हिस्से और मध्यभाग में पैचेस मे बाल झड़ने लगते हैं। पुरुषों में हेयर फॉल  की समस्या में तेज़ी से बढ़ोतरी हो रही है। इसके कई कारण हो सकते हैं। लेकिन, एक्सपर्ट्स और हाल ही में आयोजित एक सर्वे में स्ट्रेस यानि तनाव को इसकी मुख्य वजह बताया गया है। (Men's Hair Loss)

Hair Fall: क्या हेयर ट्रांसप्लांट के बाद बालों का झड़ना पूरी तरह बंद हो जाता है? जानें सच

तनाव (Stress and Hair Loss) की वजह से होता है अधिकांश पुरुषों का हेयर फॉल ( Men's Hair Loss):

इस हालिया सर्वे में दुनियाभर के अलग-अलग हिस्सों में हेयर फॉल के मामलो को समझने की कोशिश की गयी। इसमें, निष्कर्ष निकाला गया कि ना केवल उम्र दराज़ या अधेड़ उम्र के पुरुषों बल्कि, कम उम्र के लड़कों को भी हेयर फॉल और हेयर थिनिंग की समस्या हो रही है। जिसकी, एक बड़ी वजह तनाव है।(Stress and Hair Loss)

इस सर्वे के दौरान हेयर स्पेशलिस्ट्स ने यह भी दावा किया कि जब, लोग तनाव या स्ट्रेस को कंट्रोल करने के लिए ज़रूरी उपाय करते हैं। तो, ऐसे में दोबारा बाल उगने की संभावना भी बढ़ जाती है।

स्ट्रेस की वजह से होते हैं इस 3 तरह के हेयर फॉल  (Men's Hair Loss ):

टेलोजेन इफ्लुवियम (Telogen effluvium), ट्रिकोटिलोमेनिया ( trichotillomania), और ऐलोपेशिया आरैटा ( Alopecia areata) स्ट्रेस की वजह से होने वाले हेयर फॉल के प्रकार हैं।

टेलोजेन इफ्लुवियम (Telogen effluvium):

बालों की ग्रोथ का पैटर्न बदलने से अचानक से हेयर थिनिंग की समस्या होने लगती है।

ट्रिकोटिलोमेनिया ( trichotillomania):

छोटी उम्र में बालों के झड़ने की समस्या को ट्रिकोटिलोमेनिया के तौर पर पहचाना जाता है। जिसकी, वजह तनाव माना जाता है।

ऐलोपेशिया आरैटा ( Alopecia areata):

इस तरीके से होने वाला हेयर लॉस बहुत तेज़ी से होता है। इसके, पूर्व लक्षण नहीं दिखायी पड़ते। एलोपेशिया आरैटा में छोटे-छोटे पैचेस या चकत्तों में हेयर लॉस होता है। धीरे-धीरे पूरे सिर के बाल गिरने लगते हैं और व्यक्ति गंजा हो जाता है। यह कम उम्र के पुरुषों में भी काफी आम समस्या बनती जा रही है। हालांकि, इसमें हार्मोन्स के संतुलन के कारण दोबारा बाल उग सकते हैं और काफी अधिक मात्रा में बाल उगने की वजह से वे घने भी दिखते हैं।

क्या तेल मालिश करने से हेयर फॉल होता है ? ये हैं हेयर केयर के सही तरीके, जिनसे बालों का झड़ना हो सकता है कम

ये भी हो सकती हैं हेयर फॉल की वजहें (Men's Hair Loss reasons):

पोषक तत्वों की कमी:

सही पोषक तत्व नहीं मिलने से भी हेयर लॉस और हेयर फॉल हो सकता है। न्यूट्रिशन की कमी के कारण हेयर फॉलिकल कमज़ोर हो जाते हैं और धीरे-धीरे हेयर फॉल बढ़ जाता है।

हार्मोनल चेंजेस:

शरीर में हार्मोन्स का संतुलन बिगड़ने से भी ऐसी परेशानियां होती हैं। तनाव इस लिहाज से भी यहां ज़िम्मेदार ठहराया जा सकता है। क्योंकि, तनाव की वजह से हार्मोन्स लेवल में बदलाव होता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source