... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Kishori Mishra | Updated : May 9, 2020 6:54 PM IST
सेहत से जुड़ी इन समस्याओं के कारण फटते हैं होंठ, इन मास्क को अप्लाई कर अपने लिप्स को बनाएं गुलाबी।
Reason Behind Cracked Lips: फटे होंठ सिर्फ असहज महसूस नहीं करवाते, बल्कि कई बार लोगों के बीच शर्मिंदगी भी महसूस होती है। सर्दियों के मौसम में अधिकतर लोगों के होंठ फटते हैं। ऐसे में हम लिप बाम या फिर पेट्रोलियम जेली लगाकर फटे होंठ से छुटकारा पाने की कोशिश करते हैं, लेकिन बुरी तरह से फटे होठों पर ये (Reason Behind Cracked Lips) काम नहीं करते हैं।
हमारे लिप्स पर (Reason Behind Cracked Lips) ऑयल ग्लैंड ना होने की वजह से ये आसानी से सूखकर फटने लगते हैं। हालांकि, होंठ फटने के कई अन्य कारण भी हो सकते हैं। स्किन को सुरक्षित रखने के लिए हमें उसका विशेष ख्याल रखना होता है। ठीक ऐसे ही लिप्स का हिस्सा भी काफी मुलायम होता है, इसलिए हमें इसका खासतौर पर ख्याल रखना होता है। इसके अलावा शरीर में कुछ कमियों के कारण भी होंठ फटते हैं।
पोषण की कमी के कारण बहुत से लोगों के होंठ फटते हैं। इसे 'चीलाइटिस' के नाम से भी जाना जाता है। इस समस्या की वजह से अक्सर हमारे होंठ सूखने लगते हैं। इसके साथ ही होठों पर दरारें भी आती हैं। इस समस्या से निजात पाने के लिए जरूरी है कि आप अपने शरीर को हाइड्रेट रखें, घरेलू उपाय अपनाएं, जिससे होंठों को पोषक तत्व मिल सके। होठों का लगातार रूखापन खराब सेहत की भी निशानी हो सकती है। हेल्थ एक्सपर्ट की मानें तो होंठों का फटना कई गंभीर बीमारियों का संकेत होता है। जैसे- कब्ज, डिहाइड्रेशन, एनीमिया, डायबिटीज, शरीर में विटामिन व मिनरल की कमी इत्यादि।
होंठों को मुलायम और गुलाबी बनाने के लिए आप दो तरह के मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं।
जानें, दाढ़ी बनाने के बाद आफ्टर शेव लोशन लगाना बेहतर है या फिटकरी?
Tips for Hair Care: डैंड्रफ की वजह से बालों को होते हैं कई नुकसान, अपनाएं ये घरेलू टिप्स
Hair Fall in Men: पुरुषों में तनाव से बढ़ता है हेयर फॉल, स्ट्रेस कंट्रोल करें इन आसान टिप्स के साथ
ग्लोइंग स्किन के लिए घर में तैयार करें मैंगो-मस्कमेलन स्मूदी, जानें इसकी खास रेसिपी