स्किन के लिए ही नहीं बालों के लिए भी कमाल है कच्चा दूध, सिल्की बाल चाहिए तो ऐसे करें इस्तेमाल

Raw milk for hair: बालों से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए कच्चे दूध का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। इस लेख में जानें बालों के लिए कच्चे दूध के फायदे और उसका इस्तेमाल करने के तरीके के बारे में बताया गया है।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : November 4, 2022 5:33 PM IST

Benefits of raw milk for hair: बढ़ते प्रदूषण का असर जितना हमारी स्किन और हेल्थ पर पड़ रहा है, उतना ही ज्यादा हमारे बाल भी खराब हो रहे हैं। साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि आजकल लोगों के पास काम के दबाव के चक्कर में बालों की देखभाल करने की समय नहीं रहता है। लेकिन कुछ घरेलू चीजें हैं, जिनकी मदद से बालों से जुड़ी समस्याओं को दूर किया जा सकता है। ऐसे ही घरेलू नुस्खों में से एक है कच्चा दूध जो बालों को पर्याप्त पोषण देने के साथ-साथ उन्हें सिल्की भी बनाना है। अगर आप भी बालों में चिपचिपेपन या ग्रिजी बालों से परेशान हैं, तो इस यह आर्टिकल आपके काफी काम आ सकती है। इस लेख में हम आपको कच्चे दूध से बालों को मिलने वाले फायदों और उसका इस्तेमाल करने का तरीका बताने वाले हैं।

बालों के लिए कच्चा दूध के फायदे

कच्चे दूध को स्किन के साथ-साथ बालों के लिए भी स्वास्थ्यवर्धक माना गया है। कच्चे दूध के इस्तेमाल से बालों को निम्न फायदे मिल सकते हैं।

1. बाल झड़ने से रोके (Raw milk for hair fall)

अगर आप हेयरफॉल से परेशान हो चुके हैं और जल्द से जल्द इस से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो कच्चा दूध इसमें आपकी मदद कर सकता है। कच्चा दूध बालों में हुई पोषण की कमी को पूरा करता है, जिससे बाल जड़ से मजबूत होने लगती हैं और उनका झड़ना बंद हो जाता है।

2. चिपचिपापन दूर करे (Raw milk for greasy hair)

बालों के चिपचिपेपन को दूर करने के लिए भी कच्चे दूध का इस्तेमाल किया जा सकता है। ऑयली बालों में एक दो बार ही कच्चे दूध का इस्तेमाल करने से उनका चिपचिपापन दूर होने लगता है और बाल सिल्की होने लगते हैं। साथ ही साथ ही चिपचिपापन दूर करके बालों की चमक भी बढ़ाता है।

3. रूखापन दूर करे (Raw milk for dry hair)

अक्सर पोषण की कमी के कारण बालों रूखापन आ जाता है। कच्चे दूध में मौजूद पोषक तत्व बालों में पोषण की कमी को पूरा करते हैं, जिससे बाल फिर से सिल्की बनने लग जाते हैं। कच्चे दूध का नियमित रूप से इस्तेमाल करने से बाल घने हो जाते हैं।

कैसे करें कच्चे दूध का इस्तेमाल

कच्चे दूध का इस्तेमाल करना बहुत ही आसान है और सबसे खास बात यह है कि आपको इसमें कुछ भी मिलाने की जरूरत नहीं है। इसका इस्तेमाल करने का तरीका कुछ इस प्रकार है -

  • पहले बालों को शैंपू से धो के अच्छे से सुखा लें
  • जब बाल पूरी तरह से सूख जाएं तो एक कटोरी में कच्चा दूध डालें
  • धीरे-धीरे उसे बालों की जड़ों में लगाएं और हल्की मसाज करते जाएं
  • जब जड़ों में अच्छे से लग जाए तो धीरे-धीरे बालों में लगाएं
  • इसे बालों में कम से कम 20 मिनट तक लगा रहने दें
  • इस दौरान धूप में न जाएं और फिर किसी हल्के शैंपू और गुनगुने पानी के साथ इसे धो लें।

कच्चे दूध में मिला सकते हैं ये अन्य चीजें

बालों को पोषण देने के लिए और उनसे जुड़ी अन्य समस्याएं दूर करने के लिए सिर्फ कच्चा दूध ही काफी है। हालांकि, इसमें कुछ अन्य चीजें भी मिलाई जा सकती हैं, जिससे आपको और ज्यादा फायदा मिल सकता है। उदाहरण के तौर पर आप कच्चे दूध में शहद भी मिला सकते हैं। बालों को नमी देने के लिए और रूखेपन को दूर करने के लिए शहद काफी फायदेमंद होता है और दूध के साथ मिलाकर यह और अच्छे से काम करता है।