Raw mango benefits for skin: त्वचा की खोई खूबसूरती वापस पाना चाहती हैं? ये कच्चा फल लाएगा आपके चेहरे पर निखार

Tips for healthy skin: स्किन के लिए कच्चे आम का इस्तेमाल (Raw mango for skin) काफी फायदे मंद हो सकता है और इससे कील-मुंहासे, झुर्रियां और अन्य स्किन प्रॉब्लम को दूर किया जा सकता है। लिए जानते हैं त्वचा के लिए कच्चे आम का इस्तेमाल कैसे करें।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : June 13, 2022 3:46 PM IST

कच्चा आम खाना बहुत से लोगों को अच्छा लगता है और आयुर्वेद में उससे मिलने वाले अनेक फायदे भी हैं। लेकिन बहुत ही कम लोग जानते हैं कि कच्चे आम का उपयोग कर आप अपनी त्वचा में निखार भी ला सकती हैं। दरअसल आजकल हर किसी का लाइफस्टाइल इतना बिजी हो गया है कि स्किन का ध्यान रखने का किसी के पास टाइम ही नहीं है। वहीं ऊपर से अलग-अलग प्रकार के पॉल्यूशन भी त्वचा को अंदर और बाहर दोनों तरफ से डैमेज कर रहे हैं। लेकिन अब आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि कच्चा आम विटामिन सी समेत कई पोषक तत्वों से भरा होता है और यह स्किन को अनेक लाभ भी प्रदान करता है। आज इस लेख की मदद से हम जानेंगे कि कच्चे आम से त्वचा को क्या-क्या फायदे मिल सकते हैं और इन फायदों को लेने के लिए आपको किस प्रकार के कच्चे आम का इस्तेमाल करना है।

स्किन के लिए कच्चे आम के फायदे -

त्वचा के लिए कच्चे आम के फायदे कुछ इस प्रकार हैं -

  1. त्वचा का रूखापन दूर करे - अगर आपकी स्किन में रूखापन रहता है और आप सभी उपाय करके थक चुकी हैं, तो हम आपको कच्चे आम का उपयोग करने की सलाह देते हैं। कच्चे आम आपकी त्वचा को मॉइस्चराइज करता है, रूखापन दूर हो जाता है।
  2. कील मुंहासे हटाए - कच्चे आम में कई लाभदायक एंटीऑक्सीडेंट और अन्य ऐसे एजेंट मौजूद होते हैं, तो त्वचा पर होने वाले कील मुहांसों को हटाने में आपकी मदद कर सकते हैं।
  3. झुर्रियां व रेखाएं दूर करे - कच्चे आम में रेजुवेटिव गुण भी होते हैं, तो झूर्रियों व रेखाएं जैसे लक्षणों को खत्म कर देता है जिससे आपकी त्वचा जवान रहती है।
  4. ऑयली स्किन दूर करे - जिन महिलाओं की स्किन ऑयली है, उनके लिए भी कच्चे आम का इस्तेमाल करना बेहद लाभदायक है क्योंकि यह स्किन से ऑयल कम करता है।

कैसे करें कच्चे आम का इस्तेमाल -

स्किन के लिए कच्चे आम का भरपूर फायदा उठाने के लिए उसका फैस पैक बनाकर लाएं, इसका तरीका कुछ इस प्रकार है -

कच्चे आम का फेस पैक बनाने के लिए आपको एक कच्चे आम की अंदर की सामग्री और उसमें एक चम्मच बेसन चाहिए होगा। अब इसमें आप एक चम्मच दही और एक चम्मच शहद डालकर अच्छे से मिला सकती हैं।

बनाने का तरीका -

  1. सबसे पहले इन सभी चीजों को अच्छे से पीस लें और कच्चे आम की कोई गांठ न रहने दें
  2. साथ ही बेसन की गांठ भी न बनने दें और अगर ज्यादा ढीला बनता है तो थोड़ा बेसन मिला लें।
  3. अच्छे से मिलाने के बाद पेस्ट बन जाएगी उसे कम से कम 15 मिनट तक फ्रीजर में रखें
  4. अब चेहरे को साफ पानी से धो लें और साफ कपड़े के साथ हल्के-हल्के पोंछ लें
  5. अगर फैन चल रहा है, तो उसे बंद करें और अपने चेहरे पर इस मास्क को लगा लें।
  6. इस मास्क को आप 10 से 15 मिनट तक रखें और फिर साफ पानी से धो लें

हालांकि, अगर आपको मास्क लगाने के बाद चेहरे पर जलन, खुजली या अन्य कोई तकलीफ महसूस हो रही है तो उसे तुरंत धो लें। धोने के बाद भी अगर आराम नहीं हो रहा है, तो जल्द से जल्द डॉक्टर को दिखाएं। कुछ लोग इससे एलर्जिक भी हो सकते हैं और ऐसे में उन्हें पहले थोड़ा सा लगाकर रिएक्शन चेक कर लेना चाहिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source