रात में चेहरे पर लगाएं विटामिन-ई कैप्सूल और एलोवेरा, इस तरह से लगाएंगे तो दूर होंगी ये 5 समस्याएं

Chehre Par Vitamin E or Aloevera Gel ke Fayde: विटामिन-ई और एलोवेरा जेल, दोनों स्किन के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। आप इन दोनों को मिक्स करके चेहरे पर लगा सकते हैं। विटामिन-ई और एलोवेरा को रातभर चेहरे पर लगाकर छोड़ा जा सकता है।

रात में चेहरे पर लगाएं विटामिन-ई कैप्सूल और एलोवेरा, इस तरह से लगाएंगे तो दूर होंगी ये 5 समस्याएं

Written by Anju Rawat |Updated : May 13, 2025 9:04 PM IST

Chehre Par Vitamin E or Aloe Vera Lagane ke Fayde: महिला हो या पुरुष, दोनों ही खूबसूरत स्किन पाना चाहते हैं। हालांकि, हर किसी को मनचाही त्वचा नहीं मिल पाती है। कोई चेहरे के दाग-धब्बों, तो कोई डार्क सर्कल्स या मुंहासों से परेशान रहता है। त्वचा की खूबसूरती बढ़ाने के लिए अक्सर लोग फेशियल या स्किन केयर ट्रीटमेंट्स का सहारा लेते हैं। लेकिन, कई लोग ऐसे भी हैं, जो घरेलू उपायों की मदद से चेहरे पर निखार लाने की कोशिश करते हैं। विटामिन-ई कैप्सूल ऑयल और एलोवेरा जेल, दोनों ऐसे इंग्रीडिएंट्स हैं, जो चेहरे के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। आप भी इन दोनों को चेहरे पर लगा सकते हैं। रात में चेहरे पर विटामिन-ई और एलोवेरा जेल को मिक्स करके लगाने से कई समस्याएं दूर होती हैं। इससे बेजान त्वचा से छुटकारा मिलता है और मुंहासों की समस्या ठीक होती है। आइए, जानते हैं रात में चेहरे पर विटामिन-ई और एलोवेरा जेल लगाने के फायदे-

रात में चेहरे पर विटामिन-ई और एलोवेरा लगाने के फायदे- Vitamin E and Aloe Vera Benefits for Face in Hindi

1. स्किन की ड्राईनेस कम करे

विटामिन-ई कैप्सूल और एलोवेरा जेल मॉइश्चराइजिंग गुणों से भरपूर होते हैं। अगर आप रातभर चेहरे पर विटामिन-ई और एलोवेरा जेल लगाकर रखेंगे, तो इससे स्किन की ड्राईनेस कम हो सकती है। विटामिन-ई और एलोवेरा, दोनों ही त्वचा को हाइड्रेट और मॉइश्चराइज रखते हैं। आप दोनों को मिक्स करके चेहरे पर अप्लाई कर सकते हैं। इन दोनों को लगाने से त्वचा मुलायम और कोमल बनती है।

2. स्किन का ग्लो बढ़ाए

सर्दियों में त्वचा रूखी और बेजान हो जाती है। इसकी वजह से स्किन डल नजर आती है। सर्दियों में चेहरे का ग्लो भी गायब हो जाता है। ऐसे में रात में चेहरे पर विटामिन-ई और एलोवेरा जेल लगाना फायदेमंद होता है। विटामिन-ई और एलोवेरा, दोनों ही त्वचा को नमी प्रदान करके ग्लो बढ़ाने में मदद करते हैं। एलोवेरा और विटामिन-ई कैप्सूल ऑयल लगाने से त्वचा चमकदार बनती है।

Also Read

More News

3. दाग-धब्बों से छुटकारा दिलाए

अक्सर लोग दाग-धब्बों से छुटकारा पाने के लिए लेजर ट्रीटमेंट लेते हैं या महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। आपको बता दें कि विटामिन-ई कैप्सूल और एलोवेरा जेल भी दाग-धब्बों से निजात दिलाने में असरदार होते हैं। अगर आपके चेहरे पर दाग-धब्बे हैं, तो रात को चेहरे पर विटामिन-ई और एलोवेरा जेल को मिक्स करके अप्लाई करें। विटामिन-ई एक तरह का एंटीऑक्सीडेंट है, जो त्वचा के दाग-धब्बों से छुटकारा दिलाता है।

4. झुर्रियों और फाइन लाइंस को मिटाए

चेहरे की झुर्रियों और फाइन लाइंस को मिटाने के लिए भी आप विटामिन-ई और एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। विटामिन-ई और एलोवेरा जेल, दोनों ही एंटी एजिंग का काम करते हैं। इन दोनों को मिलाकर लगाने से बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम किया जा सकता है। अगर कम उम्र में ही आपके झुर्रियां पड़ गई हैं, तो रात को चेहरे पर विटामिन-ई और एलोवेरा लगाना फायदेमंद होता है।

5. त्वचा की जलन शांत करे

विटामिन-ई कैप्सूल और एलोवेरा जेल, त्वचा की जलन और खुजली को भी शांत करते हैं। सर्दियों में ड्राईनेस की वजह से चेहरे पर खुजली और जलन जैसी समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में आप रात को चेहरे पर विटामिन-ई और एलोवेरा जेल लगाकर छोड़ सकते हैं। एलोवेरा त्वचा की जलन को शांत करता है। इससे स्किन की रेडनेस और खुजली भी ठीक होती है।

TRENDING NOW

चेहरे पर विटामिन-ई और एलोवेरा जेल कैसे लगाएं?- Chehre Par Vitamin E or Aloe Vera Kaise Lagaye

  • इसके लिए आप 2 विटामिन-ई कैप्सूल लें।
  • इन कैप्सूल से ऑयल निकाल लें।
  • अब इसमें एलोवेरा जेल मिक्स करें।
  • इस पेस्ट को चेहरे पर अप्लाई करें।
  • आप इसे रातभर लगाकर छोड़ सकते हैं।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।