Rashmika Mandana Beauty Secrets: पफी आईज़ की समस्या नहीं हो रही कम, ट्राई करें रश्मिका मंदाना का यह सीक्रेट नुस्खा

रश्मिका मंदाना इस बात ख्याल रखती हैं कि वे अपनी आंखों के आसपास की कोमल त्वचा और चेहरे पर जो कुछ भी लगाती हैं वह सेफ हो और उसके कोई साइड-इफेक्ट्स ना हों।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : April 5, 2024 1:53 PM IST

Rashmika Mandanna beauty hack for puffy eyes: सर्दियों में ठंड लगने के कारण, एलर्जी की वजह से और कई बार थकान की वजह से आंखों के नीचे की त्वचा में सूजन (eye bags) दिखायी देती है। सर्दियों में सुबह सोकर उठने पर आंखों के नीचे की यह सूजन बढ़ी हुई दिखायी देती है। इसकी वजह से आंखें थकी-थकी और डल दिखायी देती हैं। साथ ही कुछ लोगों को आंखों में इरिटेशन की समस्या भी होती है। वहीं, कई बार खराब क्वालिटी का मेकअप इस्तेमाल करने से भी आंखों के आसपास की त्वचा में एलर्जी (allergies in undereyes skin) हो जाती है और इससे आंखों के नीचे सूजन दिखायी देने लगती है। अभिनेत्री रश्मिका मंदाना पफी आईज़ की इस समस्या (puffy eyes home remedies) से राहत पाने के लिए कुछ खास तरीकों की मदद लेती हैं। (Rashmika Mandanna beauty hack for puffy eyes in Hindi)

रश्मिका मंदाना इस बात ख्याल रखती हैं कि वे अपनी आंखों के आसपास की कोमल त्वचा और चेहरे पर जो कुछ भी लगाती हैं वह सेफ हो और उसके कोई साइड-इफेक्ट्स ना हों। आंखों के आसपास की स्किन को हेल्दी रखने के लिए रश्मिका मंदाना दिन में कई बार स्किन पर एक नेचुरल चीज अप्लाई करती हैं जिसपर लोग हमेशा से भरोसा करते आ रहे हैं। यह नेचुरल इंग्रीडिएंट है एलोवेरा जेल जो स्किन के लिए बहुत अच्छा और कारगर इंग्रीडिएंट है। स्किन को नमी देने के अलावा स्किन को यंग बनाए रखने और इलास्टिसिटी बढ़ाने के लिए एलोवेरा जेल लगाया जाता है। (ways aloevera gel is beneficial for skin)

एलोवेरा जेल है रश्मिका का ब्यूटी सीक्रेट (Rashmika Mandanna beauty secrets in Hindi.)

रश्मिका मंदाना आंखों के आसपास की सूजन (swelling under eyes) को कम करने के लिए वहां एलोवेरा जेल लगाती हैं। इसी तरह शूटिंग या बाहर रहने की वजह से जब स्किन धूप के सम्पर्क में आती है तो उसे नुकसान पहुंचता तो स्किन को राहत दिलाने के लिए रश्मिका मंदाना एलोवेरा जेल से मसाज करती हैं।

आयुर्वेद में एलोवेरा को स्किन के लिए एक बहुत ही लाभकारी इंग्रीडिएंट (beauty benefits of aloevera gel) बताया गया है। एलोवेरा स्किन का टेक्स्चर सुधारने के साथ-साथ एंटी-एजिंग प्रभाव भी डालता है। इससे स्किन को समय से पहले बूढ़ा होने या एजिंग की समस्या से रोका जा सकता है। इससे एक्ने और पिम्पल्स की समस्या से भी राहत (natural ingredients to give rid of pimples) मिलती है।

पफी आईज में एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कैसे करना चाहिए

  • बाहर से आने के बाद चेहरा पानी से धोएं।
  • आंखों के आसपास की त्वचा को साफ करने के बाद वहां एलोवेरा जेल से मसाज करें।
  • 15-20 मिनट तक एलोवेरा जेल (Aloevera Gel) लगा रहने दें और उसके बाद उसे गीले कपड़े से साफ करें।