पार्लर में ब्यूटी ट्रीटमेंट्स से हो सकते हैं कुछ साइड-इफेक्ट्स

कई बार लोग अच्छे पार्लर में भी ट्रीटमेंट कराने के बाद भी आपको कुछ स्किन प्रॉब्लम्स भी हो सकती हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : November 19, 2018 8:44 PM IST

खूबसूरत दिखने के लिए हम सभी ब्यूटी पार्लर और सलून जाकर कुछ ब्यूटी ट्रीटमेंट्स कराते हैं। इन ट्रीटमेंट्स से जहां आपका चेहरे चमक उठता है वहीं कुछ नुकसान भी हो सकते हैं। ऐसे में आपको यह देखना होगा कि आप जिस पार्लर में ट्रीटमेंट कराना है वहां साफ-सफाई का खास ख्याल रखा जाता हो। लेकिन कई बार लोग अच्छे पार्लर में भी ट्रीटमेंट कराने के बाद भी आपको कुछ स्किन प्रॉब्लम्स भी हो सकती हैं। ऐसी ही कुछ स्किन प्रॉब्लम्स के बारे में हम आपको बता रहे हैं यहां-

  • पार्लर में खासतौर पर फेशियल के समय जिन उपकरणों, औजारों या उंगलियों का इस्तेमाल करती है उससे आपकी त्वचा की बाहरी परत को नुकसान पहुंच सकता है। एक अकुशल टेक्निशियन आपकी त्वचा को इंफेक्शन के लिए अतिसंवेदनशील बनाने वाला नुकसान पहुंचा सकता है। कई मामलों में, इससे दाग या घाव भी हो सकते हैं। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप किस तरह का फेशियल कराती हैं, हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि आपका फेशियल करनेवाले दस्ताने पहने हुए हों।
  • फेशियल के समय ब्यूटीशियन आपकी त्वचा की ताज़ा परत को उभारने के लिए आपके चेहरे को एक्सफॉलिएट करेगी। लेकिन बार-बार एक्सफॉलिएट कराने से आपकी त्वचा में रुखापन और खुजली हो सकती है। इसीलिए फेशियल के बाद अपने चेहरे पर एक माइल्ड मॉइस्चराइज़र लगाएं।
  • इसके अलावा फेशियल से आपके चेहरे पर रैशेज़ और सूजन भी हो सकती है।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.